IND vs NZ: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद से न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाई तबाही, चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, जानें नाम

IND vs NZ: आज हम आपको उन 3 भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं.

IND vs NZ: आज हम आपको उन 3 भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs NZ

IND vs NZ Photograph: (X/ICC)

IND vs NZ: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है. ये मुकाबला गुजरात में खेला जाने वाला है, जहां पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हमें विजेता मिलेगा. अब वो नया विजेता न्यूजीलैंड होगा, जो पहला वर्ल्ड कप जीतेगा या फिर भारत होगा, जो अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने की राह पर होगा.

Advertisment

वहीं इंडियन क्रिकेट टीम के पास इस वर्ल्ड कप को जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा. भारत पहला ऐसा देश बन सकता है जो होस्ट होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठाएगा. इसके साथ ही भारत के पास वो देश बनने का मौका भी होगा जो लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ले.  

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले हम आपको उन तीन भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सामने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटका चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीन गेंदबाजों टॉप 3 में तीनों तेज गेंदबाज मौजूद हैं. एक भी स्पिनर ने इस लिस्ट में जगह नहीं बनाई है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 3 भारतीय गेंदबाज

1 - अर्शदीप सिंह : न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चटकाए हैं. उन्होंने 2022 से लेकर 2026 तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान बाएं हाथ के इस भारतीय पेसर ने 17 विकेट हासिल किए हैं. न्यूजीलैडं के खिलाफ अर्शदीप का इकॉनोमी 9.62 का रहा है, जबकि उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/51 रहा है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 ओवरों में कुल 308 रन दिए हैं.

2 - जसप्रीत बुमराह : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे इंडियन गेंदबाज है. बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 से लेकर 2026 तक कुल 14 मकुाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 16 विकेट हासिल किए हैं. उनका इकॉनोमी 7.05 रहा है, जबकि बेस्ट प्रदर्शन 3/12 हैं. बुमराह ने न्यूजीलैंड के सामने 53 ओवर में 374 रन खर्च किए हैं.

3 - हार्दिक पांड्या : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सामने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या मौजूद हैं. हार्दिक ने 2016 से लेकर 2026 तक कुल 18 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके नाम 13 विकेट दर्ज हैं. उनका इकॉनोमी 9.00 का रहा है, जबकि बेस्ट बॉलिंग फीगर्स 4/16 है. हार्दिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 39 ओवर में 351 रन दिए हैं.

इस स्पिन का भी न्यूजीलैंड के खिलाफ चलता है सिक्का

इन तीनों के अलावा मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल स्पिनर अक्षर पटेल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 मैचों में 10 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर बने हुए हैं. वहीं युजवेंद्र चहल ने 14 मैचों में 11 विकेट लिए हैं और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर हैं. 

इस टी20 वर्ल्ड कप में किसने चटकाए कितने विकेट

अब न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले ये तीनों गेंदबाजों के पास अपने आंकड़े और बेहतर करने का मौका होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 7 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं अर्शदीप सिंह 7 मुकाबलों में कुल 9 विकेट हासिल किए हैं. हार्दिक पांड्या के नाम 8 मैचों में 8 विकेट दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें :IND vs NZ: अहमदाबाद में काली या लाल किस मिट्टी की पिच पर खेलेगी टीम इंडिया, फाइनल से पहले उठा पर्दा

T20 WORLD CUP 2026 FINAL IND vs NZ Final ind-vs-nz
Advertisment