/newsnation/media/media_files/2026/03/08/ms-dhoni-rohit-sharma-2026-03-08-19-34-36.jpg)
MS Dhoni, Rohit Sharma Photograph:
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला है. इसके बाद राष्ट्रगान से पहले अहमदाबाद के मैदान पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे. दरअसल 2 भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी एक साथ ट्रॉफी को लेकर मैदान पर पहुंचे, जिसका वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर किया है. बता दें कि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर हैं.
रोहित शर्मा और एमएस धोनी एक साथ ट्रॉफी लेकर मैदान पर उतरे
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में रोहित शर्मा और एमएस धोनी जब ट्रॉफी को लेकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के मैदान पर पहुंचे तो उनके साथ आईसीसी के चेयरमैन जय शाह भी मौजूद थे. स्टेडियम में रोहित शर्मा के साथ एमएस धोनी को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे. टीम इंडिया ने अब तक 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. पहली बार भारत ने साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद 17 साल बाद 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.
Mahi 🤝 RO!
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
The first captain to win this trophy along with the last captain to win this trophy! 🤩🏆
ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | LIVE NOW 👉 https://t.co/Tz1DBSb4nTpic.twitter.com/Ig0jrpthux
टीम इंडिया की नजर इतिहास रचने पर
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई टीम 3 बार खिताब नहीं जीत पाई है. वहीं कोई भी टीम खिताब को डिफेंड नहीं कर पाई है. ऐसे में अब टीम इंडिया के पास इस दोनों रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा. वहीं न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबले देखने को मिलने वाला है.
IND vs NZ Final LIVE UPDATES: भारत-न्यूजीलैंड लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल?#INDvsNZ#T20WorldCup#WorldCupFinal
— News Nation (@NewsNationTV) March 8, 2026
यह भी पढ़ें: IND VS NZ: पावरप्ले में ही भारत ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us