दुबे, अभिषेक और वरुण रचेंगे अहमदाबाद में इतिहास, IND vs NZ फाइनल में हासिल करेंगे ये बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में आज खेले जाने वाले फाइनल मैच में शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. आइए उनके बारे में जानें...

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में आज खेले जाने वाले फाइनल मैच में शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. आइए उनके बारे में जानें...

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs NZ

IND vs NZ Photograph: (AFP)

IND vs NZ: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है, इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव जीत दर्ज कर तीसरी बार भारत को टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाना चाहेंगे. वहीं मिचेल सेंटनर पहली बार न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाना चाहेंगे.

Advertisment

ये तीन खिलाड़ी हासिल करेंगे बड़ा रिकॉर्ड़

टी20 वर्ल्ड कप के इस फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों के पास कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वो भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं. इन खिलाड़ियों में शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं.

शिवम दुबे के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज और मीडियम पेसर शिवम दुबे के पास भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. दुबे के पास मौका होगा कि वो अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 रनों की पारी खेलकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर ले. उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए 63 मैचों की 47 पारियों में 6 अर्धशतकों के साथ 965 रन बनाए हैं. अब उनके पास अहमदाबाद में खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा.

 

अभिषेक शर्मा भी बना सकते हैं ये खास रिकॉर्ड

इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. बाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज के लिए अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने की तरह रहा है. वो रनों के लिए तरसते हुए नजर आए हैं. शुरुआत के 3 मैचों में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और हर मैच में शून्य पर पवेलियन लौटे. वो सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ 50 रन बना पाए. उसके बाद से ही वो टीम को और अपने फैंस को निराश कर रहे हैं. लेकिन अब उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. 

अभिषेक शर्मा अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अगर 7 छक्के लगा देते हैं तो, वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का शतक पूरा कर लेंगे. अभिषेक शर्मा 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे करने से सिर्फ 7 छक्के दूर हैं. अभिषेक ने अब तक 45 मैचों की 43 पारियों में 93 छक्के लगाए हैं.

वरुण चक्रवर्ती के पास भी होगा बेहतरीन मौका 

भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी एक खास उपलब्धि भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हासिल कर सकते हैं. वरुण के पास इस मैच में 200 टी20 विकेट हासिल करने का मौका होगा. ऐसा करने से वो सिर्फ 4 विकेट दूर हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल मिलकर सभी टी20 फॉर्मेट में कुल 196 विकेट हासिल की हैं. अब वो 200 टी20 विकेट से सिर्फ चार कदम दूर हैं.

ये भी पढ़ें :IND vs NZ: आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा वर्ल्ड कप फाइनल, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग-11 के साथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें :भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले गौतम गंभीर पर आया बड़ा बयान, कहा- 'उनके हाथ में होता तो वो पहले....'

shivam dube Varun Chakaravarthy abhishek sharma IND vs NZ Final
Advertisment