भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले गौतम गंभीर पर आया बड़ा बयान, कहा- 'उनके हाथ में होता तो वो पहले....'

IND vs NZ: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है. आइए इस बारे में हम विस्तार से आपको बताते हैं.

IND vs NZ: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है. आइए इस बारे में हम विस्तार से आपको बताते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs NZ

IND vs NZ Photograph: (X/BCCI)

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शाम को होने वाला है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बीते शनिवार को प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर खुलकर बात की. इसी दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर भी बड़ बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.

Advertisment

अहमदाबाद में अजूबा करने उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाना चाहेगी. वहीं आज न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर भारत के पास मौका होगा कि वो लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन जाए. इसके साथ ही टीम इंडिया के पास बतौर होस्ट टी20 वर्ल्ड कप जीतकर एक और अजूबा करने का मौका होगा.

उससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगभग साफ कर दिया है कि, वो इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव करने की स्थिति में नहीं हैं. इससे पहले वरुण चक्रवर्ती को लेकर सवाल उठ रहे थे. वरुण खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. वो विकेट नहीं चटका पा रहे हैं और जमकर रन लुटा रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव ने वरुण चक्रवर्ती के बारे में बात करते हुए कहा, 'वरुण का फॉर्म चिंता की बात नहीं है. हम मैच जीतने पर ध्यान दे रहे हैं. वरुण दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज हैं. उन्हें पता है कि इस टीम को कैसे जिताना है'. सूर्या के इस बयान से साफ लगाता है कि वो वरुण को फाइनल में बाहर कर कुलदीप यादव को चांस देने के मूड में नहीं हैं.

गौतम गंभीर को लेकर सूर्या ने दिया बयान 

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बात करते हुए कहा, 'अगर यह उन पर (गौतम गंभीर) होता, तो वो पैड पहनकर खुद बैटिंग करने उतरते. उन्होंने टीम से पर्सनल माइलस्टोन का कॉन्सेप्ट काफी समय से हटा दिया है'.

आपको बता दें कि, गौतम गंभीर को साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया था. उन्होंने टीम में बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ को रिप्लेस किया था, जिन्होंने भारत को रोहित शर्मा की कप्तानी में बतौर कोच 2024 का टी20 वर्ल्ड कप दिलाया था. 

गौतम गंभीर का टी20 कार्यकाल

गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने लगभग 28 टी20 अंरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. जिनमें से भारत 24 मैच जीते हैं. वहीं उसे 3 मैचों में हार मिली है. जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है. गंभीर के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत प्रतिशत लगभग 85% हैं. 

  • मैच: 28
  • जीत: 24
  • हार: 3
  • नो रिजल्ट: 1
  • जीत प्रतिशत: लगभग 85%

ये खबर भी पढ़ें :IND vs NZ: आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा वर्ल्ड कप फाइनल, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग-11 के साथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

India vs New Zealand IND vs NZ Final gautam gambhir SURYAKUMAR YADAV ind-vs-nz
Advertisment