/newsnation/media/media_files/2026/03/08/ind-vs-nz-2026-03-08-08-20-05.jpg)
IND vs NZ Photograph: (X/BCCI)
IND vs NZ: आज यानी 8 मार्च (रविवार) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाने वाला है. आज गुजरात में भारत को विश्व कप का विनर मिलेगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे तो वहीं, न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में होगी. तो आइए इस मैच से पहले हम आपको पिच रिपोर्ट से लेकर संभावित प्लेइंग-11 और दोनों टीमों के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की डिटेल्स
कब: रविवार, 8 मार्च, 2026 को शाम 7 बजे
कहां: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
पिच रिपोर्ट
भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला अहमदाबाद में लाल और काली मिट्टी की पिच पर खेला जा रहा है. ये पिच रनों से भरपूर है. इस मैदान पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, वहीं एक बार बल्लेबाज सेट हो जाता है तो वो भी बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है. इस पिच पर खेले गए 8 मैच में से 5 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है.
𝐓𝐇𝐄 𝐖𝐈𝐍𝐍𝐄𝐑 𝐓𝐀𝐊𝐄𝐒 𝐈𝐓 𝐀𝐋𝐋. 🏆
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 7, 2026
54 matches, 29 days, thriller after thriller... and we are here! 🔥
Who will lift the ultimate title tonight? 🤔
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/KMR6aL3D5R
भारत-न्यूजीलैंड हेड टू हेड
अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 30 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत को 18 मैचों में जीत मिली है, जबकि 11 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच भारतीय सरजमीं पर 18 टी20 मैच खेले हैं, जहां पर भारत को 11 मैचों में जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत नसीब हुई है.
भारत-न्यूजीलैंड के संभावित प्लेइंग-11
भारत - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.
हाईस्कोरिंग होगा फाइनल मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाईस्कोरिंग होने की उम्मीद है. क्योकि इस मैच के लिए लाल और काली मिट्टी की पिच तैयार की गई है. ऐसे में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हार का सिलसिला खत्म करना चाहेगी. क्योंकि इन दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल 3 मैच हुए हैं और इस दौरान सभी मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. भारत को अब तक टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी जीत नहीं मिली है.
क्या आप ये बातें जानते हैं..
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछले छह सालों में तीन अलग-अलग फॉर्मेट में यह तीसरा आईसीसी फाइनल है. इन दोनों टीमों ने 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में खेली है. अब ये दोनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में नजर आएंगी.
आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में न्यूजीलैंड का भारत पर 2-1 का रिकॉर्ड है. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2000 और WTC 2021 जीते है. जबकि पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी हारी थी. भारत टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है, जो किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा है.
आपको बता दें कि पिछले 9 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में से छह मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाकी तीन में से दो भारत ने जीते थे. भारत ने 2007 और 2024 फाइनल दोनों ही आखिरी ओवर में जीते गए थे.
ये भी पढ़ें :IND vs NZ: टीम इंडिया के पास है लकी चार्म! अब तक 6 फाइनल का रहा हिस्सा और हर बार बना चैंपियन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us