IND vs NZ: टीम इंडिया के पास है लकी चार्म! अब तक 6 फाइनल का रहा हिस्सा और हर बार बना चैंपियन

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के पास एक ऐसा शख्स मौजूद है, जो अब तक 6 बार फाइनल खेलने उतरा है और उसने सभी बाहर अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाकर चैंपियन बनाया है. आइए उसके बारे में जानें...

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के पास एक ऐसा शख्स मौजूद है, जो अब तक 6 बार फाइनल खेलने उतरा है और उसने सभी बाहर अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाकर चैंपियन बनाया है. आइए उसके बारे में जानें...

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs NZ

IND vs NZ Photograph: (AFP)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाने वाला है. इससे पहले हम आपको बताने वाले हैं कि भारत का कौन सा वो खिलाड़ी जो, जब-जब फाइनल में पहुंचा है तब-तब उसने ट्रॉफी उठाई है. इस भारतीय खिलाड़ी ने कुल 6 बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. इस समय भी वो भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मौजूद है. अब वो एक बार फिर फाइनल में है और भारतीय फैंस को ट्रॉफी जीतने की गारंटी दे रहा है. ये खिलाड़ी कौन है, कब-कब इसने ट्रॉफी पर कब्जा किया और अपनी टीम को चैंपियन बनाया आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.  

Advertisment

भारत ने अब तक 4 बार जीता वर्ल्ड कप 

आपको बता दे कि, भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक 4 बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है. टीम इंडिया ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप जीता है तो वहीं, 2 बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. भारत ने पहली बार कपिल देव की कप्तानी में 1983 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2007 की ट्रॉफी पर कब्जा किया था.

 

भारतीय क्रिकेट टीम 2011 में वनडे वर्ल्ड कप एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में जीती और दूसरी बार वनडे में चैंपियन बनी. इसके बाद रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप का भारत को चैंपियन बनाया. रोहित ने भारत को चौथी वर्ल्ड कप खिताब दिलाया. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पास मौका होगा कि वो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में पांचवी बार वर्ल्ड कप जीतकर चैंपियन बने.

ये शख्स है ट्रॉफी की गारंटी

इस बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल में टीम इंडिया में वो शख्स मौजूद है, जो जब-जब फाइनल में पहुंचा है, तब-तब उसने ट्रॉफी पर कब्जा किया है. ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान कोच गौतम गंभीर है. 

गंभीर है भारत के लिए लकी चार्म

गौतम गंभीर ने अब तक भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप फाइनल खेले हैं और इन दोनों में भारत चैंपियन बना है. गंभीर की टीम में रहते भारत ने पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. इसके बाद गंभीर की मौजूदगी में टीम इंडिया ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती. वहीं 2025 में बतौर कोच गंभीर ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला और टीम को ट्रॉफी दिलाई.

इसके साथ ही गौतम गंभीर की मौजूदगी में बतौर खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 फाइनल खेले और कप्तान गंभीर ने दोनों बार टीम को ट्ऱॉफी दिलाई. इसके बाद बतौर मेंटोर गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 फाइनल में भी ट्रॉफी दिलाई. गंभीर फाइनल में 6 बार मौजूद रहे और उन्होंने हर बार अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई. ऐसे में कह सकते हैं कि गौतम गंभीर टीम इंडिया के लिए फाइनल में ट्रॉफी की गारंटी है.

कब-कब गंभीर ने फाइनल में अपनी टीम को दिलाई ट्रॉफी

क्रम संख्यावर्षटूर्नामेंटटीमविपक्षभूमिकाप्रदर्शन / टिप्पणीपरिणाम
12007टी20 वर्ल्ड कप 2007 फाइनलभारतपाकिस्तानखिलाड़ी75 रन (सबसे अधिक रन)भारत चैंपियन
22011वनडे वर्ल्ड कप 2011 फाइनलभारतश्रीलंकाखिलाड़ी97 रन (महत्वपूर्ण पारी)भारत चैंपियन
32012आईपीएल 2012 फाइनलकोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्सकप्तान / खिलाड़ीकेकेआर का पहला IPL खिताबKKR चैंपियन
42014आईपीएल 2014 फाइनलकोलकाता नाइट राइडर्सपंजाब किंग्सकप्तान / खिलाड़ीकेकेआर का दूसरा IPL खिताबKKR चैंपियन
52024आईपीएल 2024 फाइनलकोलकाता नाइट राइडर्ससनराइजर्स हैदराबादमेंटर-KKR चैंपियन
62025चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनलभारतन्यूजीलैंडमुख्य कोच-भारत चैंपियन

ये भी पढ़ें :डरना जरूरी! अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से नहीं बनते रन, पिछली बार यहीं हुई थी शर्मसार, 50 रन बनाना भी हुआ था मुश्किल

T20 world Cup 2026 gautam gambhir ind-vs-nz
Advertisment