डरना जरूरी! अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से नहीं बनते रन, पिछली बार यहीं हुई थी शर्मसार, 50 रन बनाना भी हुआ था मुश्किल

IND vs NZ: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के रिकॉर्ड कैसे हैं. भारत और न्यूजीलैेंड के आंकड़े इस मैदान पर क्या कहते हैं. आइए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले इस बारे में जानते हैं.

IND vs NZ: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के रिकॉर्ड कैसे हैं. भारत और न्यूजीलैेंड के आंकड़े इस मैदान पर क्या कहते हैं. आइए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले इस बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
India vs New Zealand

India vs New Zealand Photograph: (AFP)

IND vs NZ: रविवार को सभी भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रहने वाली हैं, जहां पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर कौन सी टीम चैंपियन बनेगी और ट्रॉफी उठाएगी. उसके बारे में जानने से पहले हम आपको नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के टी20 रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही हम आपको यहां पर भारत-न्यूजीलैंड के टी20 रिकॉर्ड के बारे में भी बताएंगे. 

Advertisment

अहमदाबाद स्टेडियम के टी20 रिकॉर्ड 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 8 मैचों में जीत मिली है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस मैदान पर एक मैच टाई हुआ है, जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं उसे 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने यहां पर 6 मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते हैं. टीम इंडिया को इस मैदान पर 1 मैच में रनों का पीछा करते हुए दूसरी पारी में जीत मिली है. 

अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक न्यूजीलैंड और भारत के बीच सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है. इस मैच में न्यूजीलैंड को सबसे बड़ी हार मिली थी. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए इस मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की टीम रनों का पीछे करते हुए 12.1 ओवर में 66 रनों पर ढेर हो गई. टीम ने 50 रन तक अपने 8 विकेट गंवा दिए थे.

इस मुकाबले में भारत के लिए शुभमन गिल ने तूफानी शतकीय पारी खेली थी. गिल ने 63 बॉल में 126 रनों की पारी खेली थी. इस पारी के दौरान गिल ने 12 चौके और 7 छक्के लगाए थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा था. वहीं गेंद के साथ हार्दिक पांड्या ने जलवा बिखेरा था. उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए थे. उनके अलावा अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले थे.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के टी20 आंकड़े

क्रमटीम 1टीम 2विजेताजीत का अंतरमैदानमैच तिथि
1दक्षिण अफ्रीकावेस्ट इंडीजदक्षिण अफ्रीका9 विकेटअहमदाबाद26 फरवरी 2026
2भारतदक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका76 रनअहमदाबाद22 फरवरी 2026
3भारतनीदरलैंडभारत17 रनअहमदाबाद18 फरवरी 2026
4न्यूज़ीलैंडदक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका7 विकेटअहमदाबाद14 फरवरी 2026
5अफगानिस्तानदक्षिण अफ्रीकामैच टाई-अहमदाबाद11 फरवरी 2026
6कनाडादक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका57 रनअहमदाबाद9 फरवरी 2026
7भारतदक्षिण अफ्रीकाभारत30 रनअहमदाबाद19 दिसंबर 2025
8भारतन्यूज़ीलैंडभारत168 रनअहमदाबाद1 फरवरी 2023
9भारतइंग्लैंडभारत36 रनअहमदाबाद20 मार्च 2021
10भारतइंग्लैंडभारत8 रनअहमदाबाद18 मार्च 2021
11भारतइंग्लैंडइंग्लैंड8 विकेटअहमदाबाद16 मार्च 2021
12भारतइंग्लैंडभारत7 विकेटअहमदाबाद14 मार्च 2021
13भारतइंग्लैंडइंग्लैंड8 विकेटअहमदाबाद12 मार्च 2021
14भारतपाकिस्तानभारत11 रनअहमदाबाद28 दिसंबर 2012

अब भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसके पास इस मैदान पर अपने आंकड़ों को और बेहतर करने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें :टीम इंडिया जीतेगी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी! जानिए न्यूजीलैंड के सामने कौन सी वजह बनाएगी चैंपियन

India vs New Zealand Narendra Modi Stadium Ahmedabad ind-vs-nz
Advertisment