IND VS NZ : न्यूजीलैंड की ताकत बन गई है उसकी सबसे बड़ी कमजोरी, जिसपर वार कर टीम इंडिया जीत सकती है ट्रॉफी

IND VS NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल होने वाला है. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड की कमजोर कड़ी पर वार करके जीत दर्ज करना चाहेगी.

IND VS NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल होने वाला है. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड की कमजोर कड़ी पर वार करके जीत दर्ज करना चाहेगी.

author-image
Sonam Gupta
New Update
New zealand 2 weakness

भारत बनाम न्यूजीलैंड Photograph: (Image Source: AFP)

IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होने वाली है. क्रिकेट के गलियारों में इसी मैच की चर्चा है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम तीसरी बार इस ट्रॉफी को जीतना चाहेगी. तो वहीं न्यूजीलैंड अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पर खेले जाने वाले फाइनल मैच से पहले कीवी टीम की 2 कमजोरी सामने आई हैं, जिसका टीम इंडिया पूरा फायदा उठाना चाहेगी. तो आइए आपको भी इस आर्टिकल में न्यूजीलैंड की उन कमजोरियों के बारे में बताते हैं...

Advertisment

न्यूजीलैंड को ताकत देने वाला ही बन गया है कमजोरी

न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी ताकत माने जाने वाले उनके कप्तान मिचेल सैंटनर मौजूदा समय में कीवी टीम की कमजोरी बन चुके हैं. सैंटनर अपनी बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी से मैच का रुख पलटने की ताकत रखते हैं. मगर, इस टूर्नामेंट में न तो वह बल्ले से कुछ खास कर पा रहे हैं और न उन्हें विकेट मिल रहे हैं. ऐसे में भारतीय टीम बल्लेबाज सैंटनर को निशाना बनाकर जमकर रन बटोर सकते हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की कीवी टीम की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गई है.

मिचेल सैंटनर को मिले हैं सिर्फ 2 ही विकेट

T20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अब तक कुल 7 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में 24 ओवर डाले हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 144 बॉल डाली और उसमें उन्होंने 152 रन दिए हैं. सेंटनर ने 6.33 की इकोनॉमी के साथ रन दिए हैं. उनके नाम इस टूर्नामेंट में सिर्फ अब तक 2 विकेट ही दर्ज हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 1/19 रहा है. वहीं बल्ले से वह 7 मैचों की 4 पारियों में 77 रन ही बना सके हैं.

मैचपारियांओवररनविकेटइकोनॉमीबेस्ट बॉलिंग
762415226.331/19

ये भी पढ़ें: संजू, ईशान या दुबे नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है इस खिलाड़ी का बल्ला, अभी भी टीम में है शामिल

लॉकी फर्ग्यूसन भी बन गए हैं न्यूजीलैंड के लिए कमजोरी

अपने पेस से बल्लेबाजों को चख्मा देने वाले लॉकी फर्ग्यूसन का जादू टी-20 विश्व कप 2026 में बिलकुल नहीं चला है. अब तक का टूर्नामेंट उनके लिए बेहद साधारण रहा है. फर्ग्यूसन ने 7 मैच खेले, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की और महज 6 विकेट ही निकाल पाए. फर्ग्यूसन जैसे क्वालिटी पेसर के लिए ये विकेट उनकी काबिलियत पर सवाल खड़े करते हैं. उन्होंने 18.1 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें 8.42 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 2/40 का रहा है.

मैचपारियांओवरविकेटइकोनॉमीबेस्ट बॉलिंग
7618.168.422/40

भारतीय बल्लेबाज उठाना चाहेंगे फायदा

न्यूजीलैंड की टीम में वैसे तो एक से बढ़कर एक धाकड़ गेंदबाज हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में अब तक रचिन रवींद्र और मैट हेनरी को छोड़ दिया जाए, तो किसी में भी उतनी धार नहीं देखने को नहीं मिली है. अब IND VS NZ फाइनल मैच में भारतीय बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे और चुन-चुनकर गेंदबाजों पर निशाना साधना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: 'वो उन्हें हरा ही नहीं पाएंगे...' डेल स्टेन ने कर दी भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा ट्रॉफी

ind-vs-nz
Advertisment