/newsnation/media/post_attachments/images/2020/12/19/australia-josh-hazlewood-celebrates-fall-of-a-wicket-on-day-2-of-the-second-test-17.jpg)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया( Photo Credit : फाइल फोटो)
पहले टेस्ट में टीम इंडिया को मिली हार के बाद अब बारी मेलबर्न टेस्ट की है. पिछली बार मेलबर्न में टीम इंडिया ने मैच जीता था लेकिन इस बार राह आसान नहीं होगी क्योंकि विराट कोहली इस मैच में नहीं होंगे. टीम इंडिया इस वक्त चार टेस्ट की सीरीज में 0-1 से पीछे हैं. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 191 बनाए. दूसरी पारी में भारत की टीम सिर्फ 36 रन बना सकी और ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों का लक्ष्य दिया था जिसको कंगारु टीम मे दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी सीरीज से बाहर हो गए हैं जबकि भारत के पहले प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के भारत पर सीरीज जीतने का अच्छा मौका है.
ये भी पढ़ेंं: क्या होता है बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच, क्यों 26 से 30 दिसंबर तक खेला जाता है, पढ़िए पूरा इतिहास
पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग का मानना है कि एडिलेड की शर्मनाक हार के बाद भारत के ‘गंभीर घाव’ ताजा हो गये हैं और ये ऑस्ट्रेलिया के पास चार टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने का बेहतरीन मौका है. पॉन्टिंग ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा अब कुछ गंभीर घाव खुल गये हैं और अब टीम के पास क्लीन स्वीप का अच्छा मौका हो सकता है. रिकी पॉन्टिंग ने कहा कि मेलबर्न में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद रखिये और अगर हम ऐसा कर देते हैं तो फिर भारत के लिये वापसी करना और एक मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा.
'There's some serious wounds opened up': Catch our exclusive chat with Ricky Ponting, who assesses the state of this #AUSvIND Test series | @samuelfezhttps://t.co/K8KuFn2uf5pic.twitter.com/HtiAAqdZh5
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 19, 2020
ये भी पढ़ें: टेस्ट सीरीज में इस नंबर पर करेंगे रोहित शर्मा बल्लेबाजी, जानिए कहां
भारत को बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में कप्तान विराट कोहली की कमी खलेगी जो अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे और पॉन्टिंग ने कहा कि ये मेहमान टीम के लिये असली परीक्षा होगी जिसे अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में वापसी करनी होगी. पॉन्टिंग ने कहा हम उनके बारे में बहुत कुछ जानेंगे. कोहली के नहीं होने से उनके पास कोई ऐसा नहीं है जो उन्हें इस तरह की हार से वापसी दिला सके .
ये भी पढ़ें: OMG: 19 दिसंबर, टीम इंडिया के लिए कभी खुशी...कभी गम
भारत को 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिये अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन तलाशनी होगी क्योंकि युवा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा पहले टेस्ट में नहीं चल पाये थे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत ओर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मेलबर्न में मौका देने के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत को मध्यक्रम में होना चाहिए. कोहली के नहीं होने से उन्हें अपनी बल्लेबाजी मजबूत करनी चाहिए और उसे अंतिम एकादश में रखना चाहिए. जिस तरह से भारतीय टीम ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी मे प्रदर्शन किया है उससे कई फैंस के मन में सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या ऑस्ट्रेलिय को भारत अब हरा पाएगा. पिछले बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था हालांकि तब विराट कोहली कप्तान थे. अब देखना होगा कि टीम इंडिया किस तरह बिना कोहली के विराट प्रदर्शन करती है.
Source : Sports Desk
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us