IND vs ENG Semi-final: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या कर सकते हैं बड़ा कारनामा, बस बनाने होंगे इतने रन

IND vs ENG Semi-final: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका होगा.

IND vs ENG Semi-final: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका होगा.

author-image
Roshni Singh
New Update
Hardik Pandya

Hardik Pandya Photograph: (AFP)

IND vs ENG Semi-final: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच में जो टीम जीतेगी वो फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका का हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. इंग्लैंड के खिलाफ इस दवाब वाले यानी सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास एक बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका होगा. हार्दिक पांड्या के पास केएल राहुल को पीछे छोड़ने का मौका होगा. 

Advertisment

हार्दिक पांड्या के पास बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 23 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे. दरअसल इतना रन बनाते ही हार्दिक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इस मामले में वो केएल राहुल से आगे निकल जाएंगे. हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में अब तक 136 मैचों की 107 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2243 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं. उनका हाईस्कोर नाबाद 71 रन है.

हार्दिक केएल राहुल को छोड़ सकते हैं पीछे

वहीं इस वक्त केएल राहुल चौथे नंबर पर हैं. राहुल ने 72 मैचों की 68 पारियों में कुल 265 रन बनाए हैं. अब हार्दिक 23 रनन बनाते ही राहुल को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे. टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. रोहित 159 मैचों की 151 पारियों में कुल 4231 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक लगाए हैं. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी भारत के लिए बन सकते हैं चुनौती, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

वहीं विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. कोहली ने 125 मैचों की 117 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 4188 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं. जबकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर हैं. सूर्या 111 मैचों की 105 पारियों में 3261 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 25 अर्धशतक शामिल है. जबकि केएल राहुल चौथे नंबर पर हैं. अब हार्दिक उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं.

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा - 4231
विराट कोहली - 4188
सूर्यकुमार यादव - 3261
केएल राहुल - 2265
हार्दिक पांड्या - 2243

हार्दिक पांड्या के पास इतिहास रचने का मौका

हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में 2000 से ज्यादा रन बनाने के साथ 111 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं. हार्दिक टी20 इंटरेशनल में 2000 से ज्यादा रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के एकलौते ऑलराउंडर हैं. हार्दिक के पास अब टी20I में 2500 रन के साथ 150 विकेट लेने का भी मौका है. हार्दिक जिस तरह के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. उनके लिए यह कारनामा करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. अब तक कोई खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में 2500 रन के साथ 150 विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और इंग्लैंड का स्क्वाड 

भारत  का स्क्वाड- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

इंग्लैंड का स्क्वाड - हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: अभिषेक शर्मा को सेमीफाइनल से पहले मिली खास सलाह, जानिए दिग्गज ने चिंताजनक फॉर्म पर क्या कहा?

ind-vs-eng ind vs eng semi final
Advertisment