IND vs ENG: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी भारत के लिए बन सकते हैं चुनौती, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

IND vs ENG Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड के 5 खतरनाक खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि ये चले तो भारत की मुश्किल बढ़ जाएगी.

IND vs ENG Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड के 5 खतरनाक खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि ये चले तो भारत की मुश्किल बढ़ जाएगी.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
IND vs ENG Semi-finals

IND vs ENG Semi-finals Photograph: (AFP)

IND vs ENG Semi-finals:भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इतिहास रचने से सिर्फ 2 कदम दूर है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक लगातार 2 बार कोई टीम खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है, लेकिन टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की चुनौती है, जिसे भारतीय टीम को पार करनी होगी, जो आसान नहीं होना वाला है. इंग्लैंड के 5 खिलाड़ी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकते हैं. 

Advertisment

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक सेमीफाइनल मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकते हैं. वो पूरे टूर्नामेंट में अकेले टीम के लिए वन मैन आर्मी बने हुए हैं. ब्रूक अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 228 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को हैरी ब्रूक को जल्दी पवेलियन भेजना होगा. 

सैम करन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया है और टीम के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हुए हैं. उन्होंने 7 पारियों में बल्ले से 149 रन बनाए हैं. जबकि 6 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं. 

आदिल रशिद

इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल रशिद का इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. वो अब तक 7 मैचों में कुल 11 विकेट चटका चुके हैं. उनके पास अच्छा अनुभव है और वो विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 से भी कम की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. ऐसे में वो टीम इंडिया के लिए टेंशन बन सकते हैं. 

विल जैक्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विल जैक्स 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं. इसी के अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितने खतरनाक फॉर्म में हैं. उन्होंने 7 पारियों में कुल 191 रन बनाए हैं. उन्होंने 177 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 7 विकेट भी अपने नाम किए हैं. ऐसे में विल जैक्स टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हो सकते हैं. 

फिल साल्ट

फिल साल्ट अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, लेकिन साल्ट अगर टिक गए तो वो मैच को भारत से दूर ले जा सकते हैं. बता दें कि टी20 इंटरनेशनल मैचों में वानखेड़े स्टेडियम में फिल साल्ट का स्ट्राइक रेट भी 220 का रहा है. ऐसे में टीम इंडिया को इनसे भी सावधान रहना होगा. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कीर्तिमान बनाएंगे जसप्रीत बुमराह, सिर्फ एक विकेट हैं दूर

IND vs ENG Semi Finals ind-vs-eng
Advertisment