/newsnation/media/media_files/2026/03/03/jasprit-bumrah-2026-03-03-20-41-28.jpg)
Jasprit Bumrah Photograph: (AFP)
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों के बीच एक टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है. वहीं भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास एक बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका होगा.
जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह एक विकेट हासिल करते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कारनामा देंगे. दरअसल बुमराह एक विकेट लेते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लेंगे. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सिर्फ 7 भारतीय गेंदबाज इस कारनामे को कर पाए हैं.
भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में अनिल कुंबले ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के नाम दर्ज है. कुंबले ने साल 1990-2008 तक 403 मैचों में खेलते हुए 30.09 की औसत के कुल 956 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं इस मामले में पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने287 मैचों में 25.8 की औसत से कुल 765 विकेट हासिल किए हैं.
वहीं इस लिस्ट में पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 717 विकेट चटकाए हैं. जबकि 687 विकेट के साथ कपिल देव चौथे नंबर पर हैं. रवींद्र जडेजा अब तक 373 इंटरनेशनल मैचों में कुल 635 विकेट झटके हैं. वहीं पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने 309 इंटरनेशनल मैचों में कुल 610 विकेट अपने नाम किए हैं. जबकि जवागल श्रीनाथ ने 296 इंटरनेशनल मैचों में कुल 551 विकेट चटकाए हैं. अब जसप्रीत बुमराह के पास इन गेंदबाजों के क्लब में शामिल होने का मौका है.
जसप्रीत बुमराह का इंटरनेशनल करियर
जसप्रीत बुमराह की इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 52 टेस्ट मैचों की 99 पारियों में कुल 234 विकेट चटकाए हैं. वहीं 89 वनडे मैचों में कुल 149 विकेट हासिल किए हैं. जबकि बुमराह ने 92 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 116 विकेट झटके हैं. इन तीनों फॉर्मेट में बुमराह ने कुल मिलाकर 499 विकेट हासिल कर चुके हैं. बुमराह जिस तरह का गेंदबाज हैं, उनके लिए 1 विकेट लेना कोई बड़ी बात नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: SA vs NZ: आखिरी बार जब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हुई थी साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, रो पड़े थे बड़े-बड़े दिग्गज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us