/newsnation/media/media_files/2026/03/05/abhishek-sharma-2026-03-05-13-02-15.jpg)
Abhishek Sharma Photograph: (X/BCCI)
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल 2 आज शाम यानी 5 मार्च को खेला जाने वाला है. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले से पहले इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस को एक बड़ी चिंता सता रही है. फाइनल में एंट्री पाने वाले इस मैच से पहले ये चिंता वाजिब है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से जुड़ी हुई है. उन्होंने अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है.
वर्ल्ड कप में नहीं दिखा अभिषेक का जादू
इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा शुरुआती 3 मैचों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. वो यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. भारतीय ओपनर के नाम लीग मैच के दौरान एक भी रन दर्ज नहीं था. इसके बाद उन्होंने सुपर-8 के पहले मुकाबले में अपना खाता खोला.
#T20WorldCup Semi-Final 2 loading ⏳
— ICC (@ICC) March 5, 2026
Who claims the final spot to face New Zealand for the ultimate prize?
Tournament broadcast details 📲 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/eyjwa2q5RF
अभिषेक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर - 8 के दूसरे मैच में 55 रन बनाए और टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्धशतक लगाया. अभिषेक सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 10 रन बना पाए. उन्होंने अब तक इस वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 80 रन बनाए हैं.
दिग्गज ने अभिषेक को दी खास सलाह
इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा बेरंग नजर आए. उनके इस चिंताजनक प्रदर्शन पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने बड़े बयान दिए. अब इस कड़ी में एक और नाम शामिल हो गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अहम सेमीफाइनल मैच से पहले बड़ी बात बोली है.
पार्थिव ने स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्लूज पर बात करते हुए कहा, 'अगर मैं ड्रेसिंग रूम में होता, तो मैं अभिषेक शर्मा से कहता कि जो भी गेंद फेंकी जाए, उस पर रिएक्ट करो. हमने देखा है कि वो कितने स्किलफुल हैं, उनमें सिर्फ छक्के मारने की काबिलियत ही नहीं, बल्कि बड़े रन बनाने का टैलेंट भी है. उसे फिर से बॉल को टाइम करने की आदत डालनी होगी. मुझे लगा कोलकाता में भी वो ईडन गार्डन्स के बाहर बॉल मारने की कोशिश कर रहे थे'.
पार्थिव ने आगे कहा कि, 'यहां इस ग्राउंड पर, बाउंस सही होगा, पेस होगी, और उन्हें ये पक्का करना होगा कि वो बॉल को टाइम करने की कोशिश करें, ताकि उसके पास बड़े शॉट लगाने के लिए एक स्टेबल बेस हो. मेरे हिसाब से वो यहीं पर वह थोड़ा अपना शेप खो रहा है. इसके अलावा कुछ नहीं. मैं नहीं चाहता कि वो अपना माइंडसेट बदले. आपको बॉल की इज्जत करनी होगी, लेकिन आपको अपने माइंडसेट के साथ अटैकिंग भी रहना होगा'.
अभिषेक शर्मा का भारत के लिए प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 44 मैचों की 43 पारियों में 33.6 की औसत और 189.4 की स्ट्राइक रेट के साथ 1377 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 93 छक्के और 131 चौके आए हैं.
Grateful. Focused. Moving ahead. 🇮🇳 pic.twitter.com/mOs6ADlqoo
— Abhishek Sharma (@OfficialAbhi04) February 26, 2026
अभिषेक के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका
अभिषेक के पास आज अपने इन आंकड़ों को और बेहतर बनाने का मौका होगा. इंग्लैंड के खिलाफ आज सेमीफाइनल में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभिषेक शर्मा अपने छक्कों का शतक भी पूरा कर सकते हैं. अभिषेक अगर इस मैच में 7 छक्के और लगा देते हैं तो वो अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 छक्के पूरे कर लेंगे.
ये भी पढ़ें :Who is Finn Allen: कौन हैं फिन एलन? T20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में महाई तबाही, विराट कोहली से है कनेक्शन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us