Who is Finn Allen: कौन हैं फिन एलन? T20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में महाई तबाही, विराट कोहली से है कनेक्शन

Who is Finn Allen: न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन का नाम इस समय हर क्रिकेट फैन की जुबान पर चढ़ गया है. उनका विराट कोहली से भी एक खास कनेक्शन है.

Who is Finn Allen: न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन का नाम इस समय हर क्रिकेट फैन की जुबान पर चढ़ गया है. उनका विराट कोहली से भी एक खास कनेक्शन है.

author-image
Mohit Kumar
New Update
Who is Finn Allen: कौन हैं फिन एलन? T20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में महाई तबाही, विराट कोहली से है कनेक्शन

Who is Finn Allen: कौन हैं फिन एलन? T20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में महाई तबाही, विराट कोहली से है कनेक्शन Photograph: (Source - ICC)

Who is Finn Allen: न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन का नाम इस समय हर क्रिकेट फैन की जुबान पर चढ़ गया है. बीते बुधवार यानि 4 मार्च को उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 वर्ल्डकप के इतिहास की सबसे विस्फोटक पारी खेली. न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था.

Advertisment

एलन की 33 गेंदों में 100 रन की पारी के चलते कीवी टीम ने 12.5 ओवर में ही लक्ष्य अपने नाम किया और फाइनल का टिकट हासिल किया. अब हर कोई इस खिलाड़ी के बारे में जानना चाहता है, खास बात ये है कि एलन का टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से भी खास कनेक्शन रहा है. 

कौन हैं फिन एलन? 

मार्टिन गप्टिल के संन्यास के बाद न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम को उनकी शैली के बल्लेबाज की जरूरत थी, जिसे फिन एलन ने पूरा किया है. 22 अप्रैल 1999 को ऑकलैंड में जन्में इस खिलाड़ी को कीवी टीम का भविष्य का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है. सफेद गेंद के खेल में उन्होंने अपना नाम चमकाया है. वह सबसे पहले अंडर-19 विश्वकप 2018 के दौरान सुर्खियों में आए थे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 100 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसके 3 साल बाद यानि साल 2021 में उन्हें सीनियर लेवल पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिला. इससे पहले वह टी20 वर्ल्डकप 2022 में भी न्यूज़ीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें - SA vs NZ Semifinal: "मैं बहुत निराश हूं लेकिन..." सेमीफाइनल हारने के बाद टूटा एडन मारक्रम का दिल, बताया कैसे हाथ से फिसला मैच

विराट कोहली के साथ क्या है कनेक्शन? 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ भी फिन एलन का खास कनेक्शन है. दरअसल, साल 2021 से लेकर 2024 तक वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम का हिस्सा थे, तब पूर्व कीवी खिलाड़ी माइक हेसन आरसीबी के क्रिकेट निर्देशक थे. लेकिन इसके बावजूद फिन एलन को इंडियन प्रीमियर लीग में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

अब वह आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं, दिसंबर 2025 में हुए ऑक्शन में फ्रेंचाईजी ने उन्हें 2 करोड़ की कीमत पर अपने साथ जोड़ा है. खास बात ये है कि केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में ही उन्होंने 33 गेंदों में सैंकड़ा जड़ा है. 

10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 

फिन एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 10 चौके और 8 छक्कों की मदद से 33 गेंदों में शतक जड़ डाला. ऐसा करते ही वह टी20 विश्वकप के इतिहास में सबसे तेज सैंकड़ा जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के नाम था, उन्होंने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक जमाया था.

तीसरे नंबर पर भी गेल की ही पारी है, साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के सामने 50 गेंदों में सेंचुरी पूरी की.  इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया. वहीं न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज ब्रेडन मैकुलम ने 51 गेंदों में बांग्लादेश के सामने शतक जड़ा था. 

टी20 वर्ल्डकप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज 

खिलाड़ीगेंदें
फिन एलेन (न्यूजीलैंड)33 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका (2026)
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)47 गेंद बनाम इंग्लैंड (2016)
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)50 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका (2007)
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)50 गेंद बनाम पाकिस्तान (2026)
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)51 गेंद बनाम बांग्लादेश (2012)

FAQ - 

फिन एलन किस टीम से IPL 2026 खेलने वाले हैं? 

  • फिन एलन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ में अपने खेमे में जोड़ा है. 

फिन एलन का जन्म कब हुआ? 

  • फिन एलन का जन्म 2 अप्रैल 1999 को ऑकलैंड में हुआ. 

विराट कोहली और फिन एलन का क्या कनेक्शन है? 

  • साल 2021 से लेकर 2023 तक फिन एलन विराट कोहली के साथ आरसीबी का हिस्सा थे. 

यह भी पढ़ें - रांची में एमएस धोनी का कटा इतने का चालान, इस स्पीड से सकड़ पर दौड़ रही थी कैप्टन कूल की मर्सेडीज कार

T20 world Cup 2026
Advertisment