/newsnation/media/media_files/2026/03/04/ms-dhoni-2026-03-04-16-25-15.jpg)
MS Dhoni Photograph: (ANI)
MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कार का चालान झारखंड ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया. तेज स्पीड कार और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण धोनी की कार का 1000 रुपये का ई-चालान काटा गया है. दरअसल धोनी की कार उनके घर रांची की सड़क पर 91 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी. जबकि उस रोड का स्पीड 60 किलोमीटर प्रतिघंटा है. उनकी मर्सेडीज कार को सड़क पर लगी कैमरे ने डिटेक्ट किया और चालान कट गया.
एमएस धोनी की कार का कटा चालान
झारखंड की ट्रैफिक पुलिस ने एमएस धोनी का चालान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 1 मार्च को एमएस धोनी की मर्सेडीज कार जब रांची के कांगे रिंग रोड से गुजर रही थी, तब उनकी कार की स्पीड लगभग 91 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जो मोटरयान अधिनियम 1988 का उल्लंघन था. इसी वजह से उनकी कार का ई-चालान काटा गया है जो 1000 रुपये का है.
एमएस धोनी को मिला था इस वजह से नोटिस
बता दें कि कुछ दिन पहले भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने भारतीय टीम के कैप्टन कूल कहे जाने वाले एमएस धोनी को एक नोटिस जारी किया था. दरअसल यह नोटिस रांची के हरमू इलाके में स्थित धोनी के आवास के लिए आवंटित जमीन के कथित कॉमर्शियल यूज को लेकर भेजा गया था. झारखंड राज्य आवास बोर्ड का कहना है कि प्लॉट को सिर्फ रहने के उद्देश्य से आवंटित किया गया था, लेकिन यहां नियमों के खिलाफ व्यापार गतिविधि चल रही है, जिसकी वजह से उन्हें नोटिस भेजा गया था.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/04/ms-dhoni-chalan-notice-2026-03-04-16-18-05.jpg)
IPL 2026 के तैयारियों में जुटे एमएस धोनी
एमएस धोनी आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं और अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है. धोनी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. CSK ने उनकी प्रैक्टिस का वीडियो शेयर करता रहता है. बता दें कि एमएस धोनी अब आईपीएल में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी खेलते हैं. सीएसके उन्हें 4 करोड़ रुपये में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन करती है, क्योंकि आईपीएल का नियम है कि कोई खिलाड़ी 5 साल से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है तो उसे उसे अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है. यही वजह है कि CSK अब धोनी को बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन करती है.
Yes, Thala! That’s a wide! 🥰
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 2, 2026
Cuteness overloaded! 💛#WhistlePodupic.twitter.com/liUhdOsyiy
एमएस धोनी का आईपीएल करियर
एमएस धोनी का आईपीएल करियर शानदार रहा है. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल का खिताब जिताया है. मुंबई इंडियंस की टीम भी रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनी है. धोनी अब तक आईपीएल के पहले सीजन 2008 से 2025 तक 278 आईपीएल मैचों में 8.30 की औसत से कुल 5439 रन बना चुके हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल है.
यह भी पढ़ें: ICC T20 Rankings: संजू सैमसन ने लगाई 25 पायदान की छलांग, ईशान-तिलक को भी फायदा, देखिए ताजा अपडेट
धोनी के संन्यास पर कोई फैसला नहीं
एमएस धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है. हालांकि इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आ रही है. पिछले कुछ सालों से हर सीजन की शुरुआत में ऐसी चर्ता होती है कि धोनी इस सीजन आईपीएल से संन्यास ले लेंगे, लेकिन माही हर बार अपने प्रदर्शन और फिटनेस से सभी को हैरान कर देते हैं. हालांकि पिछले सीजन धोनी थोड़ी संघर्ष करते नजर आए थे. उनके घुटने में दर्ज था, लेकिन 44 साल के एमएस धोनी एक बार फिर आईपीएल खेलते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले मुंबई में कहां पहुंचे अभिषेक शर्मा-ईशान किशन और अक्षर पटेल, वीडियो आया सामने
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us