/newsnation/media/media_files/2026/02/03/brendan-taylor-2026-02-03-16-03-56.jpg)
Brendan Taylor
T20 World Cup 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा. यानी टूर्नामेंट का काउंटडाउन शुरू हो गया है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को होना वाला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच अब नहीं खेला जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है. वहीं इस विवाद से इधर देखें, तो इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक ऐसा खिलाड़ी खेलता नजर आएगा, जो टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण 2007 का भी हिस्सा था, जब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब जीता था.
टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण से खेल रहे हैं ब्रेंडन टेलर
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण यानी 2007 में खेले थे और अब 2026 में भी खेलते नजर आएंगे. 40 साल के ब्रेंडन टेलर जब इस बार टी0 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने उतरेंगे तो एक नया इतिहास रच देंगे. ब्रेंडन टेलर ने साल 2006 में टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था. उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो वो अब तक जिम्बाब्वे के लिए कुल 58 मैचों में खेलते हुए 1185 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक निकला है.
यह भी पढ़ें: विराट या रोहित नहीं.... ये है वो एकमात्र भारतीय बल्लेबाज, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप में लगाया है शतक
ब्रेंडन टेलर ने पिछले साल की थी बैन से वापसी
बता दें कि ब्रेंडन टेलर पर ICC ने 3.5 साल का बैन लगाया था. उनपर यह बैन साल 2022 में भ्रष्टाचार निरोधक संहिता और नशीले पदार्थों (कोकीन) के सेवन से संबंधित नियमों के उल्लंघन के मामलों में लगाया गया था. जिसके बाद साल ब्रेंडन टेलर ने अगस्त 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी. अब वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. जिम्बाब्वे को T20 World Cup 2026 के ग्रुप-बी में रखा गया है. इस ग्रुप में जिम्बाब्वे के अलावा श्रीलंका, ओमान, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड है.
यह भी पढ़ें: विवादों के बीच कोलंबो पहुंच गई पाकिस्तान की टीम, 7 फरवरी को खेलेगी टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us