विवादों के बीच कोलंबो पहुंच गई पाकिस्तान की टीम, 7 फरवरी को खेलेगी टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम कोलंबो पहुंच चुकी है. ये टीम 7 फरवरी को अभियान की शुरुआत करेगी.

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम कोलंबो पहुंच चुकी है. ये टीम 7 फरवरी को अभियान की शुरुआत करेगी.

author-image
Sonam Gupta
New Update
pakistan team reach colombo for playing t20 world cup 2026

pakistan team reach colombo for playing t20 world cup 2026

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली कई टीमें भारत पहुंच चुकी हैं और कई अभी भी आ रही हैं. इसी बीच पाकिस्तान की टीम विवादों के बीच कोलंबो पहुंच चुकी है, जहां उसे टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले खेलने हैं. पाकिस्तान की टीम 7 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. अब हर किसी के जहन में यही सवाल है कि क्या पाकिस्तान की टीम भारत के साथ 15 फरवरी वाला मैच खेलेगी या फिर अपने न खेलने के फैसले पर ही डटी रहेगी.

Advertisment

कोलंबो पहुंची पाकिस्तान की टीम

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रही है. पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले कोलंबो में खेलने वाली है, जिसके लिए सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान पहुंच भी गई है. ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तान की टीम कोलंबो पहुंचती दिख रही है. वीडियो में बाबर आजम, सलमान अली आगा सहित कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.

7 फरवरी को पहला मैच खेलेगा पाकिस्तान

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम अपना पहला लीग मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ खेलेगी. ये मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 11 बजे शुरू होंगे. इस मैच को जीतकर पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की विजयी शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

क्या 15 फरवरी को भारत के साथ खेलेगा पाकिस्तान?

1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की घोषणा कर दी कि उनकी टीम 15 फरवरी को भारत के साथ खेले जाने वाले मैच का हिस्सा नहीं बनेगी. इसका मतलब है कि वह टूर्नामेंट में बाकी मैच तो खेलेगी, लेकिन भारत के साथ लीग स्टेज वाला मैच नहीं खेलेगी. इसके बाद से ही इस मामले पर चर्चा शुरू हो गई है. आईसीसी ने पाकिस्तान को उनके फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ इन 2 भारतीयों ने जीते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, एक तो अभी भी है टीम का हिस्सा

T20 World Cup
Advertisment