T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ इन 2 भारतीयों ने जीते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, एक तो अभी भी है टीम का हिस्सा

T20 World Cup Record: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन का समय बाकी है. तो आइए इससे पहले आपको एक रोचक आंकड़े के बारे में जानते हैं.

T20 World Cup Record: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन का समय बाकी है. तो आइए इससे पहले आपको एक रोचक आंकड़े के बारे में जानते हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
only two indian players won player of the tournament awards

only two indian players won player of the tournament awards

T20 World Cup Record: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने का दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें टीम इंडिया पहला मैच 7 फरवरी को अमेरिका के साथ खेलेगी. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में अब इसी की चर्चा हो रही है. लेकिन, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हम आपको उन 2 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीते हैं.

Advertisment

विराट कोहली ने बैक टू बैक 2 बार जीता POTT अवॉर्ड

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बैक टू बैक 2 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड जीते हैं. विराट ने 2014 में पहली बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया था, जब टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था. 

हालांकि, भारत खिताब जीतने में सफल नहीं हुआ था, क्योंकि श्रीलंका ने फाइनल मैच में जीत दर्ज की थी. विराट के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने 6 मैच खेले थे, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 106.33 के औसत और 129.15 की स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए थे.

फिर, टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में भी विराट ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता, जिसमें वह दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. विराट ने 5 मैचों की 5 पारियों में 136.50 के औसत और 146.77 की स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए थे.

जसप्रीत बुमराह ने 2024 में जीता अवॉर्ड

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2024 में खिताबी जीत दर्ज की थी और तब प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुना गया था. बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल की गेंदबाजी की थी. उन्होंने 8 मैच खेले थे, जिसमें 29.4 के औसत से 15 विकेट चटकए थे. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.27 रही.

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटर्स के बीच छिड़ी जुबानी जंग, IND vs PAK मैच के बॉयकॉट पर पाक खिलाड़ी का दोमुंहा बयान

T20 World Cup
Advertisment