/newsnation/media/media_files/2026/02/02/ind-vs-pak-2026-02-02-17-45-57.jpg)
IND vs PAK
India-Pakistan cricketers reaction : भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पाकिस्तान सरकार ने वर्ल्ड कप तो खेलने का फैसला किया है लेकिन भारत के साथ मैच खेलने से इंकार कर दिया है. इस सबके बाद दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटर्स के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है. अब ये पूरा मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, मोहम्मद यूसुफ, दानिश कनेरिया ने बड़ा बयान दिया है, तो वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, आर अश्विन और मदनलाल के बयानों ने भी पाकिस्तान को आइना दिखाया है. आइए किसने क्या कहा है, जानते हैं.
🏆 2007
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 2, 2026
🏆 2024
From then to now, two-time champions are ready to repeat history & defeat history 🔥
ICC Men's #T20WorldCup 👉 #INDvUSA | SAT, FEB 7, 6 PM | #TeamIndiapic.twitter.com/rpxYiGGYrU
कनेरिया ने पाकिस्तान सरकार पर साधा निशाना
कनेरिया ने आईएएनएस के साथ बात करते हुए कहा, 'पाकिस्तान के पास भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का कोई तर्क नहीं है. पाकिस्तान ने उस बांग्लादेश का समर्थन किया है, जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. पाकिस्तान के इस फैसले से ये संदेश जाएगा कि पाकिस्तान की टीम भारत का सामना करने से डरती है और इसी वजह से उन्होंने खेलने से इनकार किया है'.
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, 'पाकिस्तान के इस फैसले के बाद उनका सेमीफाइनल का रास्ता काफी मुश्किल हो जाएगा. मुझे लगता है कि पाकिस्तान के द्वारा लिया गया ये फैसला बहुत ही गलत है. भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में हमेशा मात दी है, चाहे वो टी20 वर्ल्ड कप हो या 50 ओवर का विश्व कप हो'.
शाहिद अफरीदी ने दिया दोमुंहा बयान
शाहिद अफरीदी ने लिखा, 'मैं हमेशा इस बात को मानता हूं कि क्रिकेट दरवाजे खोल सकता है, जब राजनीति बंद कर देती है. यह पछतावा करने वाली बात है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, लेकिन अपनी सरकार के फैसले को मानता हूं. यह वक्त है कि जब आईसीसी को सिर्फ बयान देकर नहीं, बल्कि फैसला लेकर नेतृत्व दिखाने की जरूरत है कि वह हर सदस्य के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र और न्यायसंगत है'.
यूसुफ ने भारत के खिलाफ उगली आग
मोहम्मद यूसुफ ने एक्स पर लिखा, 'पाकिस्तान बनाम भारत दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट्स में से एक है, फिर भी इसमें पॉलिटिकल दखलंदाजी होती रहती है जिससे खेल की स्पिरिट और गर्व को नुकसान पहुंचता है. ऐसे गलत माहौल में न खेलना एक उसूल बन जाता है. स्पोर्ट्स की ईमानदारी को बचाने के लिए आंख के बदले आंख का जवाब'.
PakistanvsIndia is one of the greatest sporting events in the world, yet it continues to suffer from political interference that damages the spirit and pride of the game. In such an unfair environment, choosing not to play becomes an act of principle — an eye‑for‑an‑eye response…
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) February 2, 2026
इससे पहले यूसुप ने लिखा, 'हमारी सरकार का कड़ा लेकिन जरूरी स्टैंड. कमर्शियल फायदों से पहले उसूलों को अहमियत देनी चाहिए. खेल को सही मायने में ग्लोबल बनाने के लिए वर्ल्ड क्रिकेट में चुनिंदा असर खत्म होना चाहिए। हम गर्व से खेलते हैं, लेकिन हम खेलों में बराबरी और न्याय के लिए भी खड़े हैं'.
A tough but necessary stand by our Government. Principles must come before commercial interests. The ‘selective’ influence in world cricket needs to end for the game to truly be global. We play with pride, but we also stand for equality and justice in sports.#ICC#BCCI#BCB…
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) February 1, 2026
हरभजन सिंह का पाकिस्तान को करारा जवाब
हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना... पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी लेकिन इंडिया के खिलाफ नहीं खेलेगी. इसमें कोई लॉजिक नहीं है. यह वही पाकिस्तान सरकार और वही पीसीबी है जो कुछ समय बाद कहेगी कि झगड़ा असल में बांग्लादेश का था. आईसीसी ने बैन लगाया था और हम खेलने और मसला सुलझाने के लिए तैयार थे. यह लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया जा रहा पूरा ड्रामा है. वे यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि हम बांग्लादेश के साथ हैं'.
गावस्कर ने ली पाकिस्तान की चुटकी
सुनील गावस्कर ने कहा कि, 'इस पूरे मामले को लेकर अगले कुछ दिनों में जब दबाव बढ़ेगा, तो पाकिस्तान अपना फैसला बदल सकता है. ये पाकिस्तानी क्रिकेट की पुरानी आदत हैं. वो फैसले अक्सर बदलने के लिए जाने जाते हैं.
गावस्कर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आप आखिरी समय में नाम वापस लेते हैं, तो यह एक समस्या है. अगर आप पहले ही नाम वापस ले लेते तो यह बिल्कुल अलग बात होती। लेकिन अगर आप टूर्नामेंट से ठीक पहले आखिरी समय में नाम वापस लेते हैं, तो हां, मुझे लगता है कि आईसीसी को दखल देकर कुछ कार्रवाई करनी चाहिए'.
अश्विन ने लिए पाकिस्तान के मजे
आर अश्विन ने कहा कि, 'अगर भारत और पाकिस्तान नॉकआउट में पहुंचते हैं, तो क्या वहां भी मुकाबला नहीं होगा. पाकिस्तान की इस स्थिति पर तंज कसते हुए पाकिस्तान के लिए लिए 'वर्ल्ड टी20 बाय' कह दिया है.
मदनलाल ने दी पाकिस्तान को सलाह
मदनलाल ने कहा, 'मुझे लगता है कि पाकिस्तान सरकार या पीसीबी ये सभी अपने ही क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे उनकी समस्याएं हल नहीं होंगी. किसी को तो सही सोचना होगा. वे बांग्लादेश का समर्थन करना चाहते हैं. आप बांग्लादेश का समर्थन करते रहिए. इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है. नुकसान बांग्लादेश को भी होगा और पाकिस्तान को भी'.
ये भी पढ़ें :T20 World Cup में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी, टॉप पर पाकिस्तानी, 1 भारतीय भी लिस्ट में शामिल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us