/newsnation/media/media_files/2026/02/03/t20-world-cup-record-suresh-raina-only-indian-batsmen-score-century-in-tournament-2026-02-03-15-48-26.jpg)
T20 World Cup record suresh raina only indian batsmen score century in tournament
T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मैच अमेरिका के साथ खेलने वाली है. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया टूर्नामेंट का विजयी आगाज करना चाहेगी. भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर मौजूद हैं. ऐसे में सभी के जहन में सवाल है कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए शतक कौन सा बल्लेबाज लगाएगा? अब इस सीजन कौन शतक लगाएगा, वो तो अभी नहीं पता... लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको उस एकमात्र बल्लेबाज के बारे में बताएंगे, जिसने भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है.
T20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाला भारतीय बल्लेबाज कौन?
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए शतक लगाने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज सुरेश रैना हैं. ये बात है टी-20 वर्ल्ड कप 2010 की... जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए लीग मैच में रैना ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था.
रैना ने 60 गेंदों पर 101 रनों की धाकड़ पारी खेली थी. उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के देखने को मिले, उनका स्ट्राइक रेट 168.33 का रहा. इसी के साथ रैना टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले भारत के पहले व एकमात्र बल्लेबाज बन गए.
T20 WORLD CUP STAT:
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 3, 2026
- Suresh Raina is the only Indian to score a Hundred in Men's T20 World Cup history. 🇮🇳 pic.twitter.com/RV3cRabkyX
14 रन से भारत ने जीता था मैच
T-20 वर्ल्ड कप के जिस मैच में सुरेश रैना ने शतक लगाया था, उस मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी. मुकाबले का बात करें, तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 186 रन बोर्ड पर लगाए थे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर सिर्फ 172 के स्कोर तक ही पहुंच सकी थी और भारत ने उस मैच को 14 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया था.
ये भी पढ़ें: विवादों के बीच कोलंबो पहुंच गई पाकिस्तान की टीम, 7 फरवरी को खेलेगी टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us