T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान-रिंकू की हुई एंट्री

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानि 20 दिसंबर को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव को कप्तानी दी गई है.

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानि 20 दिसंबर को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव को कप्तानी दी गई है.

author-image
Mohit Kumar
New Update
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह, शुभमन को बड़ी जिम्मेदारी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह, शुभमन को बड़ी जिम्मेदारी

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानि 20 दिसंबर को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. यही टीम 21 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी. 

Advertisment

बीसीसीआई मुख्यालय से सचिव देवजीत सैकिया ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में प्रेस वार्ता के जरिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया 

बीसीसीआई की ओर से ऐलान की गई टीम में शुभमन गिल की जगह नहीं बन पाई है. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उपकप्तान चुना गया था. उनकी जगह अक्षर पटेल को यह जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी हुई है. दोनों ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धाकड़ बल्लेबाजी की थी, ईशान ने झारखंड के लिए फाइनल में 49 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी. 

भारतीय टीम - ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल -

तिथिदिनमैचस्टेडियमस्थान
7 फ़रवरी 2026शनिवारभारत बनाम अमेरिकावानखेड़े स्टेडियममुंबई
12 फ़रवरी 2026गुरुवारभारत बनाम नामीबियाअरुण जेटली स्टेडियमदिल्ली
15 फ़रवरी 2026रविवारभारत बनाम पाकिस्तानआर. प्रेमदासा स्टेडियमकोलंबो
18 फ़रवरी 2026बुधवारभारत बनाम नीदरलैंड्सनरेंद्र मोदी स्टेडियमअहमदाबाद

यह भी पढ़ें - Suryakumar Yadav Captaincy: सूर्यकुमार यादव पर मंडराया संकट, अजीत अगरकर ने कर ली है कप्तानी छीनने की तैयारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें –

ग्रुप ए: भारत, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान
ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान
ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल - 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के साथ ही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान किया गया है. इस सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होने वाली है, नीचे आप 5 मैचों की शृंखला का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं. 

तिथिदिनमैचस्थान
21 जनवरीबुधवारपहला T20Iनागपुर
23 जनवरीशुक्रवारदूसरा T20Iरायपुर
25 जनवरीरविवारतीसरा T20Iगुवाहाटी
28 जनवरीबुधवारचौथा T20Iविशाखापत्तनम
31 जनवरीशनिवारपाँचवां T20Iतिरुवनंतपुरम

यह भी पढ़ें - IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान, जानिए कब और कहां होगा महामुकाबला

T20 world Cup 2026
Advertisment