सायबर अटैक का शिकार हुआ जोमाटो, 1 करोड़ 70 लाख यूजर्स का डाटा चोरी
ऑनलाइन फूड डिलिवर करने वाली मशहूर कंपनी जोमाटो सायबर अटैक का शिकार हो गई है।
नई दिल्ली:
ऑनलाइन फूड डिलिवर करने वाली मशहूर कंपनी जोमाटो सायबर अटैक का शिकार हो गई है। इसके अटैक के चलते करीब 1 करोड़ 70 लाख यूजर्स का डाटा भी चोरी हो गया है। हालांकि कंपनी ने बताया है कि सभी प्रभावित अकाउंट के पासवर्ड बदल दिए गए है। वहीं कपनी का कहना है कि इससे पेमेंट से जुड़ी डिटेल्स नहीं चोरी हुई हैं क्योंकि वो अलग जगह स्टोर की जाती है।
बता दें कि ये सायबर अटैक 'वानक्राई' रैंसमवेयर का नहीं है। HackRead नाम के सेक्युरिटी ब्लॉग की रिपोर्ट के मुताबिक 'nlcay'ऑनलाइन हैंडल के वेंडर ने जोमाटो के अकाउंट को हैक करने का दावा किया है।
इसे भी पढ़ें: रैनसमवेयर वॉनाक्राई ग्लोबल साइबर अटैक पर क्या है भारत का रुख़? क्या है यह और कैसे बचें?
हैकर्स यूजर्स का डेटा डार्क वेब पर लगभग 64,412 रुपये में बेच रहे हैं। यहां तक कि डाटा खरीदने वालों को इसका सैंपल भी दिया जा रहा है, ताकि डाटा सही है इसकी पुष्टि हो सकें।
जोमाटो का डाटा पहली बार नहीं हैक हुआ है। ऐसे में कंपनी ने इंटरनल सिक्यॉरिटी ब्रीच की जांच कराने का फैसला किया है। कंपनी का मानना है कि या तो किसी कर्मचारी का अकाउंट चोरी हुआ है या फिर इन सभी अकाउंट्स को किसी कर्मचारी ने चुराया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024 Kuber Yog: कल इन राशियों में बनने जा रहा है कुबेर योग, अचानक मिलेगा छप्पड़फाड़ धन
-
Love Rashifal 30 April 2024: इन राशियों की लव लाइफ में आएगी बड़ी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल
-
Aaj Ka Panchang 30 April 2024: क्या है 30 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
May Vehicle Purchase Muhurat: मई 2024 में खरीदना चाहते हैं वाहन? तो पहले जान लीजिए शुभ मुहूर्त