logo-image
लोकसभा चुनाव

दशहरा स्पेशल: रावण की मृत्यु का राज बताकर की थी राम की मदद

विभीषण रावण का छोटा भाई था। उसी की ही मदद से भगवान राम सीता माता को रावण के चंगुल से छुड़ा पाए थे।

Updated on: 29 Sep 2017, 03:37 PM

नई दिल्ली:

विभीषण रावण का छोटा भाई था। उसी की ही मदद से भगवान राम सीता माता को रावण के चंगुल से छुड़ा पाए थे। वैसे तो विभीषण ने भगवान राम की मदद की थी, मगर सब लोग उसे अपने भाई की हत्या का दोषी मानते हैं।

विभीषण का जन्म तो राक्षस परिवार में हुआ था, पर अपने भाई के उलट उनका झुकाव भगवान राम की ओर था। वह धर्म-कर्म में आस्था रखते थी। इसलिए उनकी अपने भाई के साथ बनती नहीं थी।

इसने ब्रह्मा की घोर तपस्या की थी, एवं उससे वरस्वरूप धर्मबुद्धि की ही माँग की थी। इस वर के अतिरिक्त, ब्रह्मा ने इसे अमरत्व एवं ब्रह्मास्त्र भी प्रदान किया था।

रामायण में बताया गया है कि सीता के अपहरण के बाद उन्होंने रावण को समझाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन अपने अंहकार से में चूर दशासन ने इंकार कर दिया था।

जिसके बाद उन्होंने भगवान राम को रावण के म़त्यु से जुड़े रहस्य के बारे में बता दिया था। उसके बाद राम ने रावण पर विजय प्राप्त कर सीता को वापस ले आए। इस महान कार्यों के लिए विभीषण को अमरता का वरदान प्रदान की गई थी। वे आठ चिरंजीवी की में से एक हैं।