Holi 2026: होली पर मूलांक के अनुसार चुनें शुभ रंग और मंत्र, पूरे साल मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा

Holi 2026: इस होली पर अपनी जन्म तिथि के अनुसार, शुभ रंग और मंत्र अपनाकर पूरे साल सकारात्मक ऊर्जा और सफलता पाएं. जानें अंक ज्योतिष के अनुसार 1 से 9 तक किस रंग से चमकेगी आपकी किस्मत.

Holi 2026: इस होली पर अपनी जन्म तिथि के अनुसार, शुभ रंग और मंत्र अपनाकर पूरे साल सकारात्मक ऊर्जा और सफलता पाएं. जानें अंक ज्योतिष के अनुसार 1 से 9 तक किस रंग से चमकेगी आपकी किस्मत.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
holi 2026

holi 2026 Photograph: (SORA)

Holi 2026: होली रंगों का त्योहार है. अंक ज्योतिष के अनुसार रंग हमारे जीवन पर भी असर डालते हैं. हर व्यक्ति का एक जन्मांक होता है, जो उसकी किस्मत, सोच और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है. अगर होली 2026 पर आप अपने मूलांक के अनुसार सही रंग और मंत्र का उपयोग करें, तो पूरे साल सकारात्मक ऊर्जा बनी रह सकती है. 

Advertisment

टैरो कार्ड रीडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा अपना जन्म अकं को जानने के लिए अपनी जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर एक अंक में बदलें. जैसे अगर आपकी जन्मतिथि 18 है तो 1+8 = 9. यानी आपका जन्मांक 9 है. इसे मूलांक भी कहते हैं. आइए अब जानते हैं 1 से 9 मूलांक तक, हर मूलांक का शुभ रंग.

मूलांक-1

जिन लोगों का मूलांक 1 है उनके लिए लाल और नारंगी रंग शुभ हैं. इस होली पर आपको इन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है. 'ऊं सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें- Holi Special Trains: रंगों के त्योहार पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, चलेंगी 1200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

मूलांक-2

मूलांक 2 वालों के लिए सफेद या हल्का गुलाबी रंग शुभ रहेगा. यह मन को शांति देता है. साथ ही होली के दिन 'ऊं चंद्राय नमः' मंत्र का जाप करें.

मूलांक-3 

मूलांक-3 वाले लोगों के लिए पीला रंग बहुत शुभ होता है. यह तरक्की और ज्ञान का रंग होता है. 'ऊं गुरुवे नमः' मंत्र का जाप करने से करियर और पढ़ाई में लाभ हो सकता है. 

मूलांक-4 

इस मूलांक वालों को होली पर ग्रे या हल्का नीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. मूलांक 4 वालों के लिए होली के लिए ऊं रां राहवे नमः मंत्र का जाप नकारात्मकता से बचाएगा.

मूलांक-5 

मूलांक-5 वाले जातकों के लिए हरा रंग शुभ माना जा रहा है. यह इन लोगों को व्यापार और नौकरी में सफलता दिलाने में सहायता करेगा. साथ ही ऊं बुधाय नमः मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.

मूलांक-6

मूलांक- 6 वालों के लिए होली का सबसे शुभ रंग गुलाबी और सफेद रंग हैं. ये रंग प्यार और खुशियों को बढ़ाते हैं. ' ऊं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें.

मूलांक-7

इस मूलांक वालों के लिए नीला रंग अच्छा है. मूलांक-7 को अपने मन को शांत रखना चाहिए. 'ऊं कें केतवे नमः' मंत्र का जाप करना इनके लिए शुभ है. 

मूलांक-8

मूलांक 8 वालों को गहरा नीला रंग होली के लिए शुभ माना जा रहा है. इस मूलांक के लोग होली के दिन 'ऊं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें और जरूरतमंद को दान दें. 

मूलांक-9

मूलांक-9 वाले लोगों के लिए होली खेलने के लिए लाल रंग शुभ है. यह ऊर्जा और साहस देता है. 'ऊं मंगलाय नमः' मंत्र का जाप लाभदायक रहेगा.

होली के दिन जरूर करें ये काम

होली के दिन सुबह स्नान करके अपने शुभ रंग के कपड़े पहनें. मूलांक अनुसार मंत्रों का 108 बार जाप करें. मिठाई या कोई मीठी चीज दान करें. यह सरल उपाय पूरे साल अच्छे परिणाम दे सकते हैं. होली खेलने के लिए भी अपने शुभ रंगों का प्रयोग करें.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: दुनियाभर में मशहूर है भारत के इस शहर की कपड़ा फाड़ होली, बड़ी संख्या में पहुंचते हैं पर्यटक

Holi 2026
Advertisment