Holi 2026: होली पर बन रहा है डबल राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Holi 2026: होली से कुछ दिन पहले कुंभ राशि में बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है. इस डबल राजयोग से इन 3 राशियों ती किसमत चमकने वाली है.

Holi 2026: होली से कुछ दिन पहले कुंभ राशि में बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है. इस डबल राजयोग से इन 3 राशियों ती किसमत चमकने वाली है.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
HOLI 2026

HOLI 2026 Photograph: (SORA)

Holi 2026: कुछ दिन बाद होली के पावन पर्व का आगमन होता है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस बार की होली को अत्यंत शुभ माना जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष होली से पहले कुंभ राशि में बुधादित्य राजयोग और शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है. बता दें कि 13 फरवरी को सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और उससे पहले 6 फरवरी को शुक्र ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था. 

Advertisment

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग दोनों ही बहुत लाभकारी होते हैं, इन राजयोगों से जातकों के जीवन में सम्मान, उत्तम बुद्धि और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं होली से पहले किन राशियों के लिए ये डबल राजयोग फायदा पहुंचाएगा.

इन राशियों को होगा लाभ

1.मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए यह समय इनकम और लाभ का रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा. पुराने रुके काम पूरे हो सकेंगे. निवेश करना है तो यह उत्तम समय है. व्यापारियों को भी लाभ मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें-Holi 2026: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?

2.तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह योग कई मामलों में सकारात्कम रहने वाला है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए कोई गुड न्यूज आ सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है. 

3.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को इस समय धन और करियर से संबंधित लाभ मिलने वाले हैं. बिजनेस करने वाले लोगों को नई डील मिल सकती है. समझदारी से निवेश करेंगे तो लाभ हो सकता है. घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.

क्या होता बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग?

जब सूर्य और बुध एक साथ किसी राशि में जाते हैं तो उसे बुधादित्य राजयोग कहा जाता है. बुध ग्रह को बुद्धि, बोलचाल और व्यापार से जुड़ा माना जाता है. इनकी मदद से फैसले लेने में शक्ति मिलती है. वहीं, शुक्रादित्य राजयोग तब बनता है जब एक ही राशि में सूर्य और शुक्र साथ में प्रवेश करते हैं. शुक्र को धन, सुख-सुविधा और प्रेम का प्रतीक माना जाता है. इस योग के बनने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. 

ये भी पढ़ें- Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च... होली कब है? डेट को लेकर चल रहा कंफ्यूजन, जानें सही तिथि

Holi 2026
Advertisment