/newsnation/media/media_files/2026/02/26/chandra-grahan-2026-2026-02-26-15-42-37.jpg)
chandra grahan 2026 Photograph: (SORA)
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, फाल्गुन पूर्णिमा और होली के दिन लग रहा है. धार्मिक दृष्टिकोण से यह ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस साल लगने वाले दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहणों में से केवल 3 मार्च का चंद्र ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा. शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल को शुभ नहीं माना जाता है लेकिन इस दौरान किए गए जप, तप और दान से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है और नकारात्मक प्रभावों से बचाव होता है.
कब से शुरु होगा चंद्रग्रण और सूतक?
3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शुरु होगा. चंद्र ग्रहण का समापन शाम 06 बजकर 47 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लगता है. इस प्रकार चंद्र ग्रहण का सूतक 3 मार्च को सुबह 6:20 मिनट से शुरु हो जाएगा. वहीं, सूतक की समाप्ति शाम 06 बजकर 47 मिनट पर होगी.
ये भी पढ़ें-Holi 2026: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करने की विधि
इसके लिए आपको चंद्र ग्रहण शुरु होने से पहले स्नान करना चाहिए. स्नान करने के बाद ऊनी या सूती कपड़े पहनें. किसी कुशा, ऊनी या रेशमी आसन पर बैठकर मंत्र जाप करें. मंत्र जाप के लिए आप नई माला ले सकते हैं. मंत्र जाप करते समय बीच में किसी से बात न करें. ग्रहण की समाप्ति के बाद एक बार फिर से स्नान करना चाहिए. इसके बाद गंगाजल लेकर अपने ऊपर छिड़कें और थोड़ा गंगाजल का सेवन करें. इसके बाद गंगाजल को पूरे घर में छिड़कें. स्नान के बाद भगवान की आराधना करें. ग्रहण की समाप्ति के बाद गरीब और जरुरतमंदों को दान अवश्य करें.
चंद्र ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप करें
- चंद्र ग्रहण के समय अपने इष्टदेव के मंत्र का जाप करें.
- ग्रहण के दौरान गुरु मंत्रों का जाप करना सबसे उत्तम माना जाता है.
- ग्रहण के समय ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.
- महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी ग्रहण के समय करना चाहिए.
- चंद्र ग्रहण के समय एक माला चंद्र गायत्री मंत्र की अवश्य जप करनी चाहिए.
- ऊं रां रावहे नमः और ऊं कें केतवे नमः राहु और केतु की शांति के लिए करें.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर बन रहा है डबल राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us