/newsnation/media/post_attachments/images/2023/09/12/collage-maker-12-sep-2023-03-29-pm-9999-88.jpg)
Samudrik Shastra( Photo Credit : PEXELS)
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जहां शरीर के अंगों और बनावट के अधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं जिस तरह सामुद्रिक शास्त्र व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। ठीक उसी प्रकार अंक शास्त्र के अनुसार भी किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे मूलांक वाली लड़कियों के बारे में जो अपने पिता और पति के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये लड़कियां जहां भी जाती हैं वहां खुशहाली खुद-ब-खुद आ जाती है और इन पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। तो फिर देर किस बात की चलिए जानते हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियों के बारे में।
बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 वाली लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती और ये हर क्षेत्र में सफलता हासिल करती हैं। आपको बता दें कि 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 वाली लड़कियों पर मां लक्ष्मी की जमकर कृपा बरसती हैं। ये जिस काम को ठान लेती हैं उसे खत्म करके ही
दम लेती हैं।
पति और पिता के लिए होती हैं लकी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने पति और पिता दोनों के लिए ही लकी मानी जाती हैं। ये जिस घर में जाती है, उस घर में संपत्ति का कभी अभाव नहीं रहता। इनके पैर काफी शुभ माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये लड़कियां जिस घर में शादी करती हैं वहां सुख-समृद्धि आ जाती है। ये अपने पति से काफी प्यार भी करती हैं।
ऐसा होता है इनका स्वभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 वाली लड़कियां स्वभाव से थोड़ी शांत और दिमाग की बहुत तेज होती हैं। ये घर-परिवार को साथ लेकर चलना पसंद करती हैं। इसलिए इन्हें हर कोई पसंद करता है। ये किसी भी चीज को आसनी से समझ जाती हैं और कितनी भी बड़ी बात हो, उसे आसानी से सुलझा भी लेती हैं। अंक ज्योतिष की मानें तो ये लड़कियां देखने में बहुत ही आकर्षित होती हैं। ये अपने स्वभाव से दूसरों का दिल जीत लेती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
ये भी पढ़ें -
Bhaum Pradosh Vrat 2023: आज है भाद्रपद का प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत की विधि
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us