Safala Ekadashi 2022: आज के दिन करें इन मंत्रो का जाप, मिलेगा दोगुना लाभ

आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 दिन सोमवार को सफला एकादशी है

author-image
Aarya Pandey
एडिट
New Update
Safala Ekadashi 2022

Safala Ekadashi 2022:( Photo Credit : Social Media )

Safala Ekadashi 2022: आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 दिन सोमवार को सफला एकादशी है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं. इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से सुख,समृद्धि  की प्राप्ति होती है. कहते हैं, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को इस एकादशी का महत्व और पूजा विधि बताई थी. आज के दिन मंत्रों का जाप करना से शुभ फल की प्राप्ति होती है. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आज के दिन कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए और सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त क्या है, जिससे आपके सारे पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं.

Advertisment

सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त 
सफला एकादशी पौष कृष्ण की एकादशी तिथि यानी की आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से लेकर अगले दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 32 तक रहेगा.
वहीं सफला एकादशी का पूजा मुहूर्त सुबह 07 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 26 तक रहेगा.
पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त 9 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 01 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें-Adhik Maas 2023: जानिए अधिक मास के दिन क्या करने से बचना चाहिए, होगा लाभ

इस तरह से करें पूजा 
1.आज सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और सूर्य देव को जल अर्पित करें. उसके बाद व्रत संकल्प लें और भगवान विष्णु की अराधना करें.
2.आज पीला वस्त्र पहना शुभ माना जाता है. घर में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें और विधि विधान के साथ पूजा करें.

आज करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे सभी कष्ट

1.ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

2.ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः

3.ॐ नमो नारायणाय

4.लक्ष्मी विनायक मंत्र 

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,

कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया

लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

5.धन-वैभव मंत्र -

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

6.ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।

यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

ये भी पढ़ें-Tilak Astrology 2022 : इन राशि वालों को नहीं लगाना चाहिए लाल रंग का तिलक, जानें क्यों

7.लक्ष्मी स्त्रोत

श्रियमुनिन्द्रपद्माक्षीं विष्णुवक्षःस्थलस्थिताम्॥

वन्दे पद्ममुखीं देवीं पद्मनाभप्रियाम्यहम्॥

Spiritual Leader Dalai Lama Safala Ekadashi History news nation videos Safala Ekadashi 2022 Spirituality puja-path spiritual hindi news news-nation सफला एकादशी मंत्र सफला एकादशी का महत्व temple puja path Safala Ekadashi Importance news nation live
      
Advertisment