Tilak Astrology 2022 : इन राशि वालों को नहीं लगाना चाहिए लाल रंग का तिलक, जानें क्यों

हिंदू संस्कृति में माथे पर तिलक लगाने का बेहद खास महत्त्व होता है

author-image
Aarya Pandey
New Update
Tilak Astrology 2022

Tilak Astrology 2022( Photo Credit : Social Media )

Tilak Astrology 2022 : हिंदू संस्कृति में माथे पर तिलक लगाने का बेहद खास महत्त्व होता है. तिलक का उपयोग देवी-देवताओं की तस्वीरों से लेकर मंदिरों में भी होता है. तिलक को शांति,ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. तिलक कई प्रकार के लगाए जाते हैं. जैसे चंदन,सिंदूर, भस्म तिलक. इससे व्यक्ति की मानसिक शक्ति भी मजबूत होती है. वहीं हम ज्यादातर लाल रंग का तिलक अपने माथे पर लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, हर व्यक्ति को लाल रंग का तिलक शुभ नहीं माना जाता है. तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि किन लोगों को लाल रंग से तिलक करना वर्जित है, लाल रंग का क्या असर होता है. 

Advertisment

लाल रंग का क्या होता है असर 
लोगों के जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है, रंगों से व्यक्ति पर भी उसका असर देखने को मिलता है और उसके ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी बदलती है. वहीं लाल रंग मंगल ग्रह का प्रतिनिधि माना जाता है और मंगल ग्रह सभी ग्रहों का सेनापति होता है. जो बलवान और प्रतीक होता है, लाल रंग सभी रंगों में सबसे शक्तिशाली और महत्वपूर्ण होता है.इसलिए लाल रंग का तिलक मंगल ग्रह को प्रभावित करता है, जो उत्तेजना के साथ गुस्से का भी प्रतीक होता है.

ये भी पढ़ें-Adhik Maas 2023: जानिए अधिक मास के दिन क्या करने से बचना चाहिए, होगा लाभ

किन राशि वालों को नहीं लगाना चाहिए लाल रंग का तिलक
-हम अक्सर पूजा-पाठ के समय लाल तिलक अपने माथे पर लगाते हैं, वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक और मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह माने जाते हैं, इन दोनों राशियों के लिए लाल रंग का तिलक लगाना बेहद शुभ होता है.
-अगर आपकी कुंडली में मंगल नीचे स्थान पर है, तो आपको लाल रंग से दूर रहना चाहिए.
-शनि और मंगल एक दूसरे के शत्रु माने जाते हैं, इसलिए शनि को लाल रंग पसंद नहीं है. ऐसे में मकर और कुंभ राशि वालों के स्वामी भी शनि है, इन दोनों राशि वालों को लाल रंग के कपड़े के साथ तिलक करने से भी बचना चाहिए.

Benefits of applying tilak news nation videos who can apply tilak न्यूज़ नेशन kise nahi lagana chahiye lal rang ka tilak lal rang ka tilak लाल रंग का तिलक क्यों ना लगाएं news nation live तिलक लगाने के फायदे किस रंग का तिलक लगाएं
      
Advertisment