Ram Navmi 2023 : रामनवमी पर अपनी राशि के अनुसार करें पूजा, सभी काम में होंगे सफल

हिंदू धर्म में चैत्र माह के नवमी तिथि पर भगवान श्री राम का जन्म हुआ था.

author-image
Aarya Pandey
एडिट
New Update
Ram Navmi 2023

Ram Navmi 2023 ( Photo Credit : Social Media )

Ram Navmi 2023 : हिंदू धर्म में चैत्र माह के नवमी तिथि पर भगवान श्री राम का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन कई ज्यादा महत्व है. ऐसा कहा जाता है, कि जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्री राम की पूजा करता है, उसके घर की सुख-शांति बनी रहती है. अगर आप राम नवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा कर रहे हैं, तो राशिनुसार करें. इससे दोगुने फल की प्राप्ति होती है. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में रामनवमी के दिन राशिनुसार पूजा करने जके बारे में बताएंगे, जिससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपको सभी कार्यों में सफलता भी मिलेगी. 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Guru Chandal Yog 2023 : 1 महीने बाद बनने जा रहा है गुरु चांडाल योग, इन राशियों पर पड़ेगा भारी

राम नवमी के अपनी राशि के अनुसार ऐसे करें पूजा 

1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों को लाल रंग के फूल और अनार का फल भगवान श्री राम को अर्पित करना चाहिए, साथ ही राम रक्षा स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए. 

2. वृष राशि 
वृष राशि के जातकों को पूजा करने के बाद भगवान राम की पूजा में विशेष मिठाई का भोग लगाना चाहिए, इसके बाद रामचरीतमानस के बालकंड की चौपाइयों का पाठ करना चाहिए. 

3. मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को रामनवमी के पर्व पर भगवान श्री राम की विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए. तुलसी की माला से ह्रीं राम हृीं मंत्र का जप करना चाहिए. 

4.कर्क राशि 
कर्क राशि वालों को पीले फूल और फल चढ़ाकर भगवान श्री राम का जाप सफेद चंदन की माला से करना चाहिए. इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. 

5. सिंह राशि 
सिंह राशि वालों को रामनवमी के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए,उसके बाद राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. 

6.कन्या राशि 
कन्या राशि वालों को भगवान श्री राम की पूजा में इत्र का खास प्रयोग करना चाहिए. इस दिन राम की स्तुति का पाठ करें. 

7. तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को रामनवमी के दिन सफेद खोए की मिठाई के साथ तुलसी दल चढ़ाकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए. 
श्री सीताराम भ्यां नम: मंत्र

8.वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को रामनवमी के दिन पीले फूल और पीले चंदन भगवान श्री राम को अर्पित करना चाहिए. साथ ही रामाष्टकं का पाठ विशेष रूप से करना चाहिए. 

9.धनु राशि 
धनु राशि के जातकों को रामनवमी के दिन पंजीरी और पंचामृत चढ़ाकर रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें - Ram Navami 2023 : राम नवमी पर चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, व्यापारियों को होगा लाभ

10. मकर राशि 
मकर राशि वालों को भगवान श्री राम की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए, साथ ही बालकांड का पाठ विशेष रूप से करना चाहिए. 

11. कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों को रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा में दूध में तुलसी दल डालकर चढ़ाना चाहिए. फिर भगवान श्री राम की स्तुति करनी चाहिए. 

12. मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को रामनवमी के दिन श्री रामरक्षा स्तोत्र का खास पाठ करना चाहिए. इनकी पूजा करने के बाद कपूर से इनकी आरती करनी चाहिए. इससे आपको तुरंत लाभ होगा. 

Ram Navami Puja Method news nation videos Ram Navami Puja न्यूज़ नेशन Ram Navami 2023 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 रामनवमी की पूजा Shri Ram Chandra Puja news nation live
      
Advertisment