logo-image

Masik Shivratri 2022 Puja Importance: मासिक शिवरात्रि के व्रत का जानेंगे महत्व, समृद्ध होगा जीवन और मोक्ष की होगी प्राप्ति

इस साल आषाढ़ माह (ashadh month 2022) की मासिक शिवरात्रि 27 जून 2022, सोमवार (masik shivratri 2022) को मनाई जाएगी. भगवान भोलेनाथ को समर्पित ये तिथि शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है.

Updated on: 26 Jun 2022, 10:58 AM

नई दिल्ली:

हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीने (ashadh month 2022) में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मासिक शिवरात्रि (masik shivratri 2022) होती है. इस साल आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि 27 जून 2022, सोमवार को मनाई जाएगी. भगवान भोलेनाथ को समर्पित ये तिथि शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है. माना जाता है कि प्रत्येक शिवरात्रि पर विधि पूर्वक व्रत (masik shivratri 2022 vrat) और पूजन करने से भगवान शिव अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. जो लोग मासिक शिवरात्रि का व्रत विधि-विधान से रखता है उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त (masik shivratri 2022 june) होता है.  

यह भी पढ़े : Surya Dev Chamatkari Mantra: सूर्य देव के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, जीवन के हर कष्ट को देगा जड़ से काट

जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, संतान प्राप्ति, के लिए भी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. जो व्यक्ति मासिक शिवरात्रि (masik shivratri 2022 puja importance) का व्रत विधि-विधान से रखता है उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और संतान प्राप्ति, रोगों से मुक्ति के लिए भी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. तो, चलिए इस दिन के व्रत और पूजा के महत्व के बारे में जान लें.      

यह भी पढ़े : Masik Shivratri 2022 Puja Vidhi: मासिक शिवरात्रि के व्रत के दौरान अपनाएं ये पूजा विधि, संतान की होगी प्राप्ति

मासिक शिवरात्रि 2022 व्रत और पूजा महत्व

इस दिन का व्रत रखना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि शिव मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का पूरे दिन जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं. जो भक्त इस दिन उपवास करता है, उसे मोक्ष, मुक्ति की प्राप्ति होती है और वे स्वस्थ और समृद्ध जीवन व्यतीत (masik shivratri 2022 puja importance) करता है.