Chandra Grahan 2024 Date: कब लगेगा का साल का पहला चंद्र ग्रहण? जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Chandra Grahan 2024 Date: आइए जानते हैं साल का पहला चंद्र ग्रहण कब है, चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से कब तक है, साथ ही जानें ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं.

author-image
Sushma Pandey
एडिट
New Update
Chandra Grahan 2024 Date

Chandra Grahan 2024 Date( Photo Credit : news nation)

Chandra Grahan 2024 Date: ज्योतिष की मानें तो जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आती है तब चंद्र ग्रहण लगता है. विज्ञान में इसे खगोलीय घटना माना जाता है,  धर्म और ज्योतिष में भी इसका विशेष महत्व माना गया है. लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना गया है. क्या आप जानते हैं कि साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है? आइए जानते हैं साल का पहला चंद्र ग्रहण कब है, चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से कब तक है, साथ ही जानें ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं. 

Advertisment

साल का पहला चंद्र ग्रहण कब?

पंचांग के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दौरान लगने वाला है. यह कन्या राशि में घटित होगा, जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 03 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगा. 

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई? 

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड सहित विभिन्न स्थानों पर दिखाई देने वाला है. बता दें कि उपच्छाया ग्रहण के दौरान चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारों से गुजरता है. इसलिए इसे खूले आंखों से नहीं देखना चाहिए. 

क्या भारत में दिखाई देगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण ? 

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. 

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर दिन बुधवार को लगेगा.

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई?

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, दक्षिण और उत्तर अफ्रीका, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक महासागर में दिखाई देगा.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें - 

Grahan in 2024: साल 2024 में कब-कब लगेंगे चंद्र और सूर्य ग्रहण? जानें भारत में लगेगा सूतक काल

Laxmi Narayan Puja: सौभाग्य, धन और समृद्धि के लिए इस तरह करें लक्ष्मी नारायण की पूजा

Mala Jaap: किस माला से जपें राम का नाम, जानें मंत्र जाप की माला में क्यों होते हैं 108 मनके

Source : News Nation Bureau

chandra grahan 2024 date chandra grahan chandra grahan kab hai when is lunar eclipse lunar eclipse 2024 date lunar eclipse kab hai chandra grahan chandra grahan 2024
      
Advertisment