किरण बेदी ने कहा, 2018 में पुडुचेरी का उप राज्यपाल पद छोड़ दूंगी
कांग्रेस सरकार से बढ़ते मतभेद के बीच पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा कि वह दो वर्ष पूरे होने पर अगले साल मई में अपना पद छोड़ देंगी।
नई दिल्ली:
पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार से बढ़ते मतभेद के बीच पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा कि वह दो वर्ष पूरे होने पर अगले साल मई में अपना पद छोड़ देंगी। उन्होंने न्यूज एजेेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'मैं यहां सिर्फ एक कार्यकाल के लिए हूं। मुझे 29 मई, 2018 को उप राज्यपाल बने दो साल हो जाएंगे और उस दिन मैं पद त्याग दूंगी।'
एक दिन पहले ही कांग्रेस के विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर उनकी शिकायत की थी। किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें अधिकारियों को शासकीय बातचीत के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया था। किरण बेदी ने 29 मई, 2016 को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पदभार संभाला था।
Will demit office on May 29, 2018 when I complete two years in Puducherry:Lt Governor Kiran Bedi to ANI
— ANI (@ANI_news) January 8, 2017
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें