दिल्ली के तर्ज़ पर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और LG में ठनी, नारायणसामी ने सोशल मीडिया किया बैन, किरण बेदी ने रद्द किया फ़ैसला
पुडुचेरी को यदि प्रगतिशील केंद्र शासित प्रदेश रहना है तो संचार में पीछे नहीं हो सकते।
नई दिल्ली:
सोशल मीडिया के नफ़ा नुकसान को लेकर समाज में हमेशा ही बहस चलता रहा है। पुडुचेरी में भी सोशल मीडिया को लेकर मुख्यमंत्री और लेप्टिनेंट गवर्नर आमने-सामने आ गयें हैं।
गुरूवार को लेप्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसके तहत नारायणसामी ने आधिकारिक कामकाज के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। बेदी ने गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'पुडुचेरी को यदि प्रगतिशील केंद्र शासित प्रदेश रहना है तो संचार में पीछे नहीं हो सकते।'
दरअसल मुख्यमंत्री ने एक 31 दिसंबर 2016 को एक सर्कुलर जारी कर यह आदेश जारी किया था कि कामकाज के दौरान अधिकारी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसके रोक के लिये दलील ये दी गई कि वॉट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मिडिया की वजह से आधिकारिक डाटा लीक होने का खतरा रहता है।
If Puducherry has to be a progressive UT it cannot be retrograde in communications. Hence @CM_Puducherry's order stands cancelled:@PMOIndia pic.twitter.com/26RzCcuJIM
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) January 5, 2017
अभी कुछ दिनों पहले ही पुडुचेरी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी को अधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील विडियो भेजने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था। बेदी के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी उस वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़े थे। इस वीडियो को लेकर किरण बेदी ने भी काफी नाराज़गी ज़ाहिर की थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग