फ्रेंच ओपन 2017: राफेल नडाल ने वावरिंका को हराया तो अपने नाम कर जाएंगे ये अनूठा रिकॉर्ड
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल रविवार को जब फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका के खिलाफ उतरेंगे तो उनकी नजरें 10वें फ्रेंच ओपन खिताब पर होंगी।
highlights
- राफेल नडाल अब तक 9 बार जीत चुके हैं फ्रेंच ओपन का खिताब
- तीन साल बाद फ्रेंच ओपन के फाइनल में हैं नडाल, वावरिंका से रविवार को मुकाबला
- मॉर्डन एरा में 10 बार एक ही ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनने की दहलीज पर नडाल
नई दिल्ली:
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल रविवार को जब पुरुष एकल के फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका के खिलाफ उतरेंगे तो उनकी नजरें 10वें फ्रेंच ओपन खिताब पर होंगी।
यही नहीं, नडाल का यह 15वां ग्रैंडस्लैम खिताब भी होगा। रविवार को नडाल अपना 22वां ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलेंगे।
दिलचस्प यह है कि वावरिंका के खिलाफ नडाल की जीत उनका 10वां फ्रेंच ओपन खिताब होगा। इसके साथ ही वे मॉर्डन एरा में कोई एक ग्रैंडस्लैम खिताब 10 बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
कई महीनों तक कोर्ट से बाहर रहने और फिर कई असफलताओं के बाद नडाल एक बार फिर तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं।
हालांकि, नडाल अब भी उस दौर को अपना पसंदीदा मानते हैं जब उन्होंने 2012 और 2013 के बीच घुटने की चोट और फिर पेट में इंफेक्शन के कारण करीब सात महीने कोर्ट से बाहर रहे थे। दिलचस्प ये कि वापसी करते हुए नडाल ने 2013 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।
फ्रेंच ओपन-2017 के फाइनल में पहुंचने के बाद नडाल ने शुक्रवार को मीडिया से कहा, 'यह सच है कि 10 ज्यादा अच्छी दिखने वाली संख्या है लेकिन मेरी पसंदीदा 9 ही है'। तीन साल बाद फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल के यह शब्द उनके हालिया करियर की हालिया कहानी बयां कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत-साउथ अफ्रीका मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो क्या टीम इंडिया पहुंचेगी सेमिफानल में
इस खिताब के बाद 2014 में भी नडाल चोट और फिटनेस को लेकर जूझते रहे थे। करीब 12 महीने पहले भी नडाल को चोट के कारण फ्रेंच ओपन के तीसरे दौरे के मुकाबले से पहले अपना नाम वापस लेना पड़ा था। लेकिन, साल 2017 में वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आ रह हैं। ऑस्ट्रलियन ओपन 2017 के भी फाइनल में वह पहुंचने में कामयाब रहे थे।
नडाल Vs वावरिंका और फ्रांस की जमीन पर स्पेनिश खिलाड़ी का जलवा
राफेल नडाल और वावरिंका इससे पहले 2014 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भिड़े थे। तब बाजी वावरिंका ने मारी थी। वावरिंका का वह पहला ग्रैंडस्लैंम खिताब था।
वावरिंका और नडाल के बीच अब तक 18 मुकाबले हुए हैं और 15 बार बाजी स्पेन के स्टार ने मारी है। क्ले कोर्ट पर दोनों छह बार मिले है और वावरिंका केवल एक बार नडाल को मात दे सके हैं।
यह भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन 2017: फाइनल में हालेप और येलेना में होगी खिताबी भिड़ंत
क्ले कोर्ट पर नडाल किस आक्रमाक अंदाज में खेलते हैं, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यहां 79मैचों में वे केवल दो बार हारे हैं जबकि 78 बार विजयी रहे हैं।बता दें कि नडाल ने शुक्रवार को ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 6-3, 6-4, 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, वावरिंका ने सेमीफाइनल में एंडी मरे को हराया।
यह भी पढ़ें: 'जग्गा जासूस' की रिलीज से पहले कैटरीना कैफ को ये बोल गए रणबीर कपूर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट