फ्रेंच ओपन 2017: राफेल नडाल ने स्टान वावरिंका को फाइनल में हराकर जीता 15वां ग्रैंड स्लैम खिताब
नडाल का यह 15वां ग्रैंडस्लैम और 10वां फ्रेंच ओपन खिताब है। इसके साथ ही वे मॉर्डन एरा में एक ही ग्रैंडस्लैम खिताब 10 बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
highlights
- स्पेन के राफेल नडाल का यह 10वां फ्रेंच ओपन खिताब है
- 2005 से लेकर अब तक केवल तीन बार नडाल फ्रेंच ओपन नहीं जीत पाए हैं
- मॉर्डन एरा में एक ही ग्रैंडस्लैम खिताब 10 बार जीतने का रिकॉर्ड भी नडाल ने किया अपने नाम
नई दिल्ली:
क्ले कोर्ट के बादशाह माने जाने वाले स्पेन के राफेल नडाल ने स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को हराकर फ्रेंच ओपन-2017 का पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है।
नडाल ने दो घंटे पांच मिनट चले मुकाबले में वावरिंका को आसानी से सीधे सेटो में 6-2, 6-3, 6-1 से मात दी।
नडाल ने 2014 के बाद पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। नडाल ने इससे पहले साल 2005 से 2008 तक और फिर 2010 से 2014 तक लगातार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
नडाल का यह 15वां ग्रैंडस्लैम और 10वां फ्रेंच ओपन खिताब है। इसके साथ ही वे मॉर्डन एरा में एक ही ग्रैंडस्लैम खिताब 10 बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब नडाल दूसरे स्थान पर अ गए हैं। पहले स्थान पर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर हैं जिनके नाम 18 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।
वहीं वावरिंका अपने चौथा ग्रैंड स्लैम और दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने से चूक गए। वावरिंका ने 2015 में फ्रेंच ओपन खिताब जीता था।
नडाल ने शुक्रवार को ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 6-3, 6-4, 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, वावरिंका ने सेमीफाइनल में एंडी मरे को हराया था।
पिछसे कुछ वर्षो से खराब फॉर्म और फिटनेस की समस्या से जूझने वाले नडाल के लिए यह साल अच्छा रहा है। उन्होंने साल की शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई, हालांकि वह फाइनल में फेडरर से मात खा गए थे।
(IANS इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: मारिया शारापोवा विंबलडन-2017 में नहीं लेंगी हिस्सा, 3 जुलाई से शुरू हो रहा है ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें