/newsnation/media/media_files/2026/03/03/swami-ramdev-health-tips-2026-03-03-15-32-14.jpg)
swami ramdev health tips Photograph: (Facebook)
Swami Ramdev Health Tips: 80 साल की उम्र में जहां अधिकतर लोग चलने-फिरने में भी दिक्कत महसूस करते हैं, वहीं बलवीर कौर अपनी फुर्ती और ऊर्जा से सबको हैरान कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने पतंजलि के योग गुरु स्वामी रामदेव के लाइव सेशन में बताया कि उन्होंने अपनी बीमारी और उससे उबरने के लिए क्या किया.
यहां देखें लाइव वीडियो
फेसबुक लाइव में बातचीत के दौरान स्वामी रामदेव ने जब उनकी उम्र पूछी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि वह 80 साल की हैं और आज भी दौड़ती हैं, डांस करती हैं और नियमित रूप से योग करती हैं. सबसे खास बात यह है कि उन्हें न तो बीपी है, न शुगर, न कोलेस्ट्रॉल और न ही दिल से जुड़ी कोई बीमारी परेशान करती है.
गठिया से जूझ रही थी बलवीर कौर
स्वामी रामदेव ने बताया कि बलवीर कौर कुछ साल पहले गठिया (आर्थराइटिस) जैसी गंभीर समस्या के साथ आई थी. उनके घुटनों में दर्द रहता था और चलने में दिक्कत होती थी. वह टेढ़ी-मेढ़ी चाल चलती थीं और रोजमर्रा के काम भी मुश्किल महसूस करती थी. लेकिन साल 2012 से उन्होंने रोजाना योग करना शुरू किया.
ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: कभी खाया है चने का साग? आचार्य बालकृष्ण से जानिए इन पत्तों के फायदे
प्राणायाम ने दूर की बीमारी
स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में उन्होंने प्राणायाम और आसनों का अभ्यास रोज किया. धीरे-धीरे उनके घुटनों का दर्द कम होने लगा और शरीर में लचीलापन लौट आया. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें लीच थेरेपी से भी फायदा मिला, जिससे बलवीर को सूजन और दर्द में राहत मिली.
कौन है बलवीर कौर?
बता दें कि बलवीर कौर कोई साधारण महिला नहीं हैं. वह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में प्रोफेसर के पद पर काम कर चुकी हैं. पढ़ाई-लिखाई और अकादमिक जीवन के बाद भी उन्होंने खुद को शारीरिक रूप से एक्टिव बनाए रखा.
योग कितना जरूरी?
स्वामी रामदेव ने बताया कि योग करेंगे तो ठीक रहेंगे. वह रोजाना योग करती हैं और गुरु के बताए नियमों का पालन करती हैं. उनका मानना है कि अनुशासन और निरंतरता ही सेहत का असली मूल मंत्र है.
प्राणायाम करने के कुछ फायदे
फेफड़ों की क्षमता बढ़ाएं
प्राणायाम करने से सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया गहरी और नियंत्रित होती है. इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है.
तनाव और चिंता कम करें
आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में तनाव आम समस्या है. नियमित रूप से प्राणायाम करने से मन शांत रहता है और तनाव, घबराहट व चिंता में कमी आती है.
इम्युनिटी मजबूत करें
प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर करता है, जिससे सेल्स एक्टिव रहती हैं. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सर्दी-जुकाम से बचाव करने में मदद मिलती है.
पाचन तंत्र को सुधारें
कुछ प्राणायाम जैसे भस्त्रिका और कपालभाति पेट के अंगों को एक्टिव रखता है. इससे गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.
फोकस और मेमोरी पॉवर को बढ़ाएं
प्राणायाम करने से दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है, जिससे फोकस और याददाश्त में सुधार होता है.
ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: 100 साल तक निरोगी जीवन जीना है तो करें ये काम, स्वामी रामदेव ने बताया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us