Swami Ramdev Health Tips: खर्राटों से हैं परेशान! स्वामी रामदेव ने बताया कैसे पाए समस्या से छुटकारा

Swami Ramdev Health Tips: नींद में खर्राटे आने की समस्या सामान्य होती है. मगर कभी-कभी यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या हमारे लिए जानलेवा हो सकती है. आइए जानते हैं बाबा रामदेव द्वारा इस समस्या का इलाज.

Swami Ramdev Health Tips: नींद में खर्राटे आने की समस्या सामान्य होती है. मगर कभी-कभी यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या हमारे लिए जानलेवा हो सकती है. आइए जानते हैं बाबा रामदेव द्वारा इस समस्या का इलाज.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
Baba Ramdev Health Tips (1)

Baba Ramdev Health Tips

Swami Ramdev Health Tips: खर्राटे आने की समस्या आम है लेकिन इसे मजाक में लेना सही नहीं होता है. ये परेशानी ज्यादा बढ़ जाए तो पीड़ित के साथ दूसरे लोग भी इससे परेशान हो जाते हैं. ये ऐसी समस्या है जो हमारे शरीर के अंदर चलती है. यह मसला सिर्फ नींद का नहीं होता है. इससे दिल और फेफड़ों पर भी असर पड़ता है. जब कोई खर्राटे लेता है तो उसकी नींद भी बार-बार टूटती है. ऐसा करने से नींद के दौरान सांसें भी बार-बार रुकती है. इसे 'ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया' कहते हैं. इससे हमारे शरीर का ऑक्सीजन लेवल भी कम होने लगता है और फेफड़ों पर भी असर पड़ता है. 

Advertisment

खर्राटों से बढ़ता है हार्ट फेलियर का रिस्क!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 72% पल्मोनरी हाइपरटेंशन के मरीज पाए गए हैं. इससे हाइपरटेंशन हार्ट फेलियर और स्ट्रोक का खतरा भी काफी बढ़ सकता है. बहुत लंबे समय तक खर्राटे लेने से फेफड़ों की कपैसिटी कम होने लगती है. इससे COPD जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

क्या है खर्राटे के कारण?

मोटापा
थाइरॉइड
हाइपरटेंशन
डायबिटीज
अस्थमा

खर्राटों के साइड-इफेक्ट्स

अनिद्रा की समस्या.
शुगर और बीपी का असंतुलन.
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना.
साइलेंट अटैक.
ब्रेन स्ट्रोक.

खर्राटों की आवाजों से आराम कैसे पाएं?

पतंजलि के स्वामी रामदेव के अनुसार, खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आपको पुदीने के तेल को गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे करने चाहिए. लहसुन खाने से भी खर्राटों से छुटकारा मिलता है. रात को हल्दी दूध का सेवन करें और स्टीम लेने से भी लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Health Tips: स्वामी रामदेव के बताए गए इस आसन से डायबिटीज की बीमारी को जड़ से करें खत्म, अपनाएं ये आसान तरीका

baba ramdev health tips swami ramdev
Advertisment