Swami Ramdev Health Tips: स्वामी रामदेव के बताए गए इस आसन से डायबिटीज की बीमारी को जड़ से करें खत्म, अपनाएं ये आसान तरीका

Swami Ramdev Health Tips: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो आम हो गई है. हाल ही में स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव में इसका इलाज बताया है. आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.

Swami Ramdev Health Tips: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो आम हो गई है. हाल ही में स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव में इसका इलाज बताया है. आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Swami Ramdev Health Tips (5)

Swami Ramdev Health Tips

Swami Ramdev Health Tips: आज के दौर में खराब लाइफस्टाइल के कारण कई बीमारियों का जन्म होता है इन्हीं में से एक है डायबिटीज. इस रोग को कंट्रोल करने के लिए योग काफी कारगर साबित हो सकता है. योग के द्वारा आप नैचुरल तरीके से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. योगासन करने से केवल ब्लड शुगर ही कंट्रोल नहीं होता बल्कि कई अन्य जानलेवा बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है. हाल ही में स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव के जरिए एक आसन बताया है जिसे आप डायबिटीज की बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं. 

Advertisment

स्वामी रामदेव ने क्या कहा? 

स्वामी रामदेव ने लाइव वीडियो के जरिए बताया कि अगर आप डायबिटीज की बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर पर आप वृक्षासन कर सकते हैं. वृभासन संतुलन और मानसिक शांति के लिए एक अच्छा योगासन है. यह पैरों को मजबूत बनाने, शरीर में स्थिरता लाने, साइटिका के दर्द को कम करने और मानसिक फोकस को बढ़ाने में फायदेमंद साबित हो सकता है. 

यहां देखें लाइव वीडियो 

स्वामी रामदेव ने बताया वृक्षासन के फायदे 

संतुलन और एकाग्रता

स्वामी रामदेव ने बताया कि यह आसन माइंड-बॉडी कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाता है और फोकस (concentration) बढ़ाता है. 

पैरों की मजबूती

इसके अलावा स्वामी रामदेव के अनुसार, वृक्षासन से पैर, टखने (ankles) और जांघें मजबूत होती हैं.

मानसिक शांति

अगर आप डायबिटीज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो वृक्षासन आपके लिए कारगर साबित हो सकता है. यह मानसिक तनाव कम करने और मन को शांत करने में सहायक है।

साइटिका में राहत 

यह साइटिका के दर्द को कम करने में भी मदद कर सकता है और शरीर में सहनशीलता (stamina) और जागरूकता बढ़ाता है. 

वृक्षासन कैसे करें? 

सीधे खड़े होकर दाएं पैर को मोड़कर बाएं पैर की जांघ के ऊपर रखें. संतुलन बनाते हुए श्वास भरें और दोनों हाथों को ऊपर उठाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं. 10 से 30 सेकंड तक इस स्थिति में रुकें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं. यही प्रक्रिया दूसरे पैर से भी दोहराएं. 

यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Health Tips: एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस को कैसे करें रिवर्स? जानें स्वामी रामदेव से बीमारी का इलाज

swami ramdev Yoga Guru Swami Ramdev Swami Ramdev video
Advertisment