/newsnation/media/media_files/2026/02/17/kuttu-atta-side-effects-2026-02-17-14-07-37.jpg)
kuttu atta side effects Photograph: (SORA)
Kuttu Atta Side Effects: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महाशिवरात्रि पर व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. खबर है कि ग्रेटर नोएडा की 2 अलग-अलग सोसाइटी में ये लोग बीमार हुए हैं, जिनमें से अभी भी काफी लोग अस्पताल में भर्ती हैं. यह मामला बिसरख थाना क्षेत्र की हिमालय प्राईड व इको विलेज 3 सोसाइटी का है.
क्या हुआ था?
त्योहार में व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने की परंपरा होती है. इसलिए, महाशिवरात्रि पर सभी ने कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन किया था. रात में कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद लोगों की तबीयत खराब हुई. उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गया था जिसके बाद अस्पताल में मरीजों के आने का सिलसिला बढ़ गया. हालांकि, कई मरीजों को इलाज के बाद घर के लिए छुट्टी भी दे दी गई है और गंभीर रोगियों को भर्ती करवाया गया है.
ये भी पढ़ें- फल, सब्जी और फिश वाली Nordic Diet अपनाएं, समय से पहले मौत का रिस्क होगा 23% तक कम!
कुट्टू का आटा क्यों हानिकारक बन जाता है?
इस बारे में आकाश हेल्थकेयर की डायटीशियन गिन्नी कालरा बताती हैं कि कुट्टू हाई प्रोटीन फूड होता है. इसका सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी होता है. उपवास में लोग भूखे रहते हैं और उसके बाद तुरंत ही कुट्टू का सेवन कर लेते हैं, जिससे पाचन बिगड़ जाता है. एक्सपर्ट बताती है कि कई बार कुट्टू का आटा पुराना और मिलावटी भी होता है. कई दुकानदार खराब क्वालिटी वाला कुट्टू का आटा बेचते हैं क्योंकि त्योहारों में इस आटे की डिमांड अधिक होती है.
पुराना और मिलावटी आटा कैसे पहचानें?
कुट्टू का आटा यदि मिलावटी और पुराना हो जाता है तो उसका रंग बदल जाता है. पुराने या एक्सपायरी आटे में से अलग गंध भी आती है. खराब आटा आपको बारीक लगेगा जबकि असली कुट्टू थोड़ा दरदरा होता है. गूंथते समय कुट्टू का आटा कभी भी लचीला नहीं होता है.
क्या है कुट्टू खाने का सही तरीका?
कुटटू के अनाज या इसके आटे को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए. कुट्टी के आटे को उबालकर या सेंक कर खाना चाहिए. इस आटे में ज्यादा तेज मसालों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. इस आटे को रोज नहीं खाना चाहिए. अगर खा रहे हैं तो 30 से 50 ग्राम खाएं.
ये भी पढ़ें- ब्लड टेस्ट से कैंसर की शुरुआती पहचान अब संभव? चीन के वैज्ञानिकों ने विकसित किया हाई-टेक प्रकाश सेंसर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us