Fan Cleaning Tips: गर्मियों की हुई एंट्री! धूल से सना पंखा चलाने से पहले कर लें साफ, ट्राई करें ये स्मार्ट हैक्स

How To Clean a Fan: मार्च का महीना जनवरी-फरवरी की तुलना में काफी गर्म है. इस बार होली से पहले ही लोगों को गर्मी ने परेशान कर दिया है. पंखा भी लगभग हर घर में चल रहा है. मगर क्या आपने उसे साफ किया है? अगर नहीं तो इन आसान तरीकों से साफ करे गंदा पंखा.

How To Clean a Fan: मार्च का महीना जनवरी-फरवरी की तुलना में काफी गर्म है. इस बार होली से पहले ही लोगों को गर्मी ने परेशान कर दिया है. पंखा भी लगभग हर घर में चल रहा है. मगर क्या आपने उसे साफ किया है? अगर नहीं तो इन आसान तरीकों से साफ करे गंदा पंखा.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
how to clean fan

how to clean fan Photograph: (SORA)

How To Clean a Fan: गर्मी शुरू होते ही सबके घर में पंखा चलने लगता है. दरअसल, सर्दियों में पंखा बंद रहने की वजह से उस पर धूल-मिट्टी जम जाती है. सफाई न होने के चलते वह चिकनी परतों के साथ बैठ जाती है. ऐसे में जब पंखा चलाते हैं तो साथ में धूल और बदबू वाली हवा भी आती है. इस गंदगी को साफ करने के लिए कुछ स्मार्ट हैक्स ट्राई करने की जरूरत है. हम आपको इस रिपोर्ट में कुछ हैक्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप गर्मियों से पहले पंखा साफ कर सकते हैं.

Advertisment

गर्मियों का आलम शुरू

साल 2026 की शुरुआत तो काफी ठंडी रही थी लेकिन समय गुजरते-गुजरते तापमान में तेजी देखी गई. मार्च के पहले हफ्ते से ही गर्मियों का कहर देखने को मिल रहा है. होली पर भी दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था. हालांकि, सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होती है लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते गर्माहट बढ़ जाती है. लोगों ने घर में पंखे चलाना भी शुरू कर दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि अप्रैल से ही तेज गर्मी पड़ने वाली है.

ये भी पढ़ें- Women’s Day 2026: कामकाजी महिलाओं में क्यों बढ़ रही थकान और हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या? जानिए बचाव के उपाय

पंखा साफ करने के लिए सिंपल हैक्स

क्लीनिंग डस्टर से करें साफ

इससे पंखे को साफ करने के लिए या तो आप पंखे को उतार सकते हैं या फिर किसी टेबल का इस्तेमाल करें. सबसे पहले एक बाल्टी पानी में थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं. साथ ही उसमें थोड़ा सा विनेगर डाल दीजिए ताकि चिकनाई छूट सके. इसके बाद क्लीनिंग डस्टर को उसमें डूबोए और पंखे को साफ करें. पंखे पर हल्के हाथों से इसे रगड़े. इसके बाद साफ पानी से पंखे को साफ कर लें और सूखने दें.

पंखुड़ियों को स्क्रब करें

पंखे की पंखुड़ियों में धूल-मिट्टी और मैल जम जाता है. इसलिए, उसे रगड़-रगड़ कर साफ करना होता है. पंखे की पंखुड़ियों की सफाई के लिए एक खास मिश्रण बनाया जाता है. इसके लिए आपको लिक्विड डिटर्जेंट, नींबू का रस और बेकिंग सोड़ा मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इसके बाद सभी पंखुड़ियों को इस पेस्ट से स्क्रब करें और रगड़ते हुए साफ करें. अंत में सीलिंग फैन को साफ पानी से साफ करके पानी सुखने दें.

नींबू और डिटर्जेंट

पंखे को चमकाने के लिए नींबू और डिटर्जेंट का घोल बनाए. अगर आपका पंखा सफेद रंग का है तो वह काला हो जाता है. इसलिए, आप गुनगुने पानी में इन दोनों चीजों को मिलाकर पंखे को साफ कर सकते हैं.

तकिये के कवर से करें सफाई

पंखे के ब्लेड को साफ करने का सबसे आसान तरीका तकिये का कवर है. इसके लिए एक पुराने तकिए का कवर लें और उसे पंखे के ब्लेड पर चढ़ाकर हल्के हाथ से बाहर की ओर खींच लें. ऐसा करने से ब्लेड पर जमी धूल कवर के अंदर ही रह जाएगी और कमरे में भी नहीं फैलेगी.

माइक्रोफाइबर कपड़ा है सबसे बेहतर

पंखे की सफाई करने के लिए आप माइक्रोफाइबर कपड़ा यूज कर सकते हैं. इस कपड़े में धूल जल्दी पकड़ में आ जाती है और दोबारा उड़ती नहीं है. इससे पंखे के ब्लेड और मोटर के आसपास की जगह भी आसानी से साफ कर सकते हैं.

पुराने टूथब्रश से साफ करें पंखे के कोने

पंखे के कुछ हिस्सों में कपड़ा ठीक से नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में आप पुराने टूथब्रश यूज कर सकते हैं. इससे ब्लेड के कोनों और जालियों में जमी धूल निकल जाती है.

सफाई से पहले बरतें ये सावधानी

ध्यान रहें यदि आप पंखा सीलिंग से नहीं उतार रहे हैं तो उसे साफ करने से पहले हमेशा स्विच ऑफ कर दें और अगर संभव हो तो बिजली की मेन सप्लाई भी ऑफ कर दें. इसके बाद ही स्टूल या सीढ़ी की मदद से पंखे की सफाई करें ताकि किसी तरह का कोई हादसा न हो. इसके अलावा, अगर पंखा नीचे उतार कर पानी से साफ कर रहे हैं तो पहले उसकी नमी को पूरा सूखने दे तभी दोबारा उसे सीलिंग पर लगाएं और चलाएं. कई बार पानी की बूंदे रह जाती है, जिससे हादसा भी हो सकता है. पंखा फिट करने के बाद उसे चलाते समय पंखे के नीचे किसी को भी रुकने न दें, पहले 5 मिनट के लिए फैन की वर्किंग को देखें. इसके बाद ही डेली यूज के लिए चालू करें.

ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: रोज रात को सोने से पहले इस तेल से करें चेहरे की मालिश, त्वचा रहेगी जवां, मिलेगा नेचुरल ग्लो

Easy Cleaning Tips summer tips and tricks summer tips
Advertisment