/newsnation/media/media_files/2026/03/02/holi-2026-2026-03-02-16-10-08.jpg)
holi 2026 Photograph: (SORA)
Holi Skin Care Tips: होली का रंगों से खास संबंध होता है. इस त्योहार पर लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और बधाई देते हैं. मगर आजकल बाजार में हानिकारक रंग ज्यादा बिकते हैं जिनमें केमिकल और सल्फेट होता है. ये हमारी स्किन के लिए हार्मफुल होते हैं और डैमेज कर सकते हैं. इसलिए, होली खेलने के बाद स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. चलिए जानते हैं होली के लिए आफ्टर केयर टिप्स.
रंग छुड़ाना है बड़ी दुविधा
होली खेलने के बाद जब चेहरे से रंग छुड़ाते हैं तो अक्सर लोग अपने चेहरे को जोर-जोर से रगड़ते हैं. इससे रैशेज, खुजली और ड्राइनेस हो सकती है. होली खेलने के बाद स्किन पर हार्श केमिकल वाले साबुन लगाने से भी परेशानी बढ़ सकती है. कई बार इससे आंखों और चेहरे पर सूजन भी आ जाती है. होली के बाद इन बातों का खास ख्याल रखें.
रंग छुड़ाते समय जरूर बरतें ये सावधानियां
- होली खेलने के बाद स्किन को बहुत ज्यादा न रगड़ें.
- गर्म पानी से स्किन और चेहरे को न धोएं, खासतौर पर सेंसिटिव स्किन वाले लोग.
- बालों पर भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें.
- हार्श साबुन, फेसवॉश और शैंपू का इस्तेमाल न करें.
- आंखों पर गर्म पानी न डालें. साथ ही, आंखों में कोई भी आई ड्रॉप यूज न करें.
रंग साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके
- होली खेलने के बाद स्किन से रंग साफ करने के लिए हल्के हाथों का इस्तेमाल करें.
- नॉर्मल या ल्यूकवॉर्म पानी से फेस और बॉडी को क्लीन करें.
- साबुन की जगह आप घर का बना हुआ उबटन लगा सकते हैं. इसके लिए दही, बेसन और हल्दी का इस्तेमाल करें.
- चेहरे पर माइल्ड और नेचुरल फेसवॉश का यूज करें.
- बालों से एकबार में रंग साफ नहीं हो पाता है. इसलिए, बालों में बार-बार शैंपू न लगाएं. पहले पानी से 3-4 बार बालों को साफ करें और फिर शैंपू का इस्तेमाल करना सही रहेगा.
- नहाने के बाद अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. ज्यादा ड्राइनेस महसूस हो रही है तो नारियल तेल से मसाज कर सकते हैं. जलन दूर करने के लिए ऐलोवेरा जेल लगाना सही रहेगा.
- आंखों में जलन दूर करने के लिए साफ और ठंडे पानी से साफ करें. आंखों पर आईसपैक से सिकाई कर सकते हैं. ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से परामर्श लें.
रंग साफ करने के कुछ घरेलू नुस्खे
- बेसन और दूध का उबटन लगाएं.
- पका पपीता और हल्दी मिलाकर शरीर पर लगाएं.
- मुल्तानी मिट्टी और दही का लेप बनाकर लगाएं.
- खीरे का पीसकर भी स्किन और बॉडी पर लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: क्या आप जानते हैं होली से जुड़े ये Facts? बच्चों को जरूर बताएं
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us