Holi 2026: होली पर बिना धूप दिखाए बनाए 1 दिन में बाजार जैसे आलू के चिप्स, नोट करें रेसिपी

Holi 2026: होली के लिए आलू के पापड़ बनाने का कर रहा है प्लान? मगर नहीं है धूप में सुखाने का टाइम तो चिंता मत करीए. हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं आलू के इंस्टैंट चिप्स बनाने का.

Holi 2026: होली के लिए आलू के पापड़ बनाने का कर रहा है प्लान? मगर नहीं है धूप में सुखाने का टाइम तो चिंता मत करीए. हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं आलू के इंस्टैंट चिप्स बनाने का.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
holi special recipe

holi special recipe Photograph: (SORA)

Holi 2026: होली पर लोगों के घरों में कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं. पापड़ बनाना भी उन्हीं में से एक है जिसे तैयार करने का प्रोसेस काफी लंबा होता है. आलू के पापड़ों को धूप दिखानी होती है ताकि सूख जाए. मगर हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं इन्हें बनाने का. ये आलू के चिप्स झटपट तैयार हो जाएंगे जिनका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा होगा. नोट करें फुल रेसिपी.

Advertisment

आलू चिप्स बनाने के लिए सामग्री

  • आलू: 4-5 बड़े आकार के.
  • नमक स्वादानुसार.
  • लाल मिर्च या काली मिर्च का पाउडर.
  • तलने के लिए तेल.
  • ठंडा या बर्फ वाला पानी.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली खेलने के बाद माबर्ल-टाइल्स पर लग जाए रंग, तो छुड़ाने के लिए जरूर अपनाएं ये आसान तरीके

आलू चिप्स बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

  1. सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें. अब चिप्स कटर की मदद से पतले-पतले आलू के स्लाइस निकाल लें. कटे हुए आलू को बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें. इस स्टेप को जरूर फॉलो करें क्योंकि इससे आलूओं में मौजूद एक्सट्रा स्टार्ट रिलीज हो जाता है. इसके बाद आलू के स्लाइस को 2 से 3 बार साफ पानी से धोएं. 
  2. इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी को उबालें और उसमें आलू के चिप्स डाल दें. इसके बाद सिर्फ 5 मिनट के लिए चिप्स उस पानी में पकाएं. टेस्टिंग के लिए 1 आलू के चिप्स को चाकू से काटकर देखें, अगर वह आसानी से टूट जाए तो समझें कि वह पक गया है. इसके बाद चिप्स को छन्नी की मदद से छान लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए.
  3. इसके बाद सभी चिप्स को आप पंखे के नीचे फैला दें. इसके लिए आपको एक कमरे में पतली चादर या फिर प्लेट में सभी स्लाइस को फैलाएं और हवा में सूखने दें. बीच-बीच में चिप्स को पलटकर सुखाएं. ध्यान रहे आलू के चिप्स में मॉइश्चर नहीं रहना चाहिए वरना वह सही से तले नहीं जाएंगे.

तलने की विधि

आलू के पापड़ सूख गए हैं तो चिप्स बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर उसे तेज गर्म करें. जब तेल में से धुआं आने लगे तो गैस मीडियम फ्लेम पर करके उनमें पापड़ों को छानें. सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. आपके आलू वाले चिप्स बनकतर तैयार है. इनपर नमक और कोई भी पसंद का मसाला छिड़क सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 Wishes: नफरत की हो राख, प्यार से भरे हर एक काज..., होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

aloo chips recipe Holi Special Recipe in hindi Holi 2026
Advertisment