/newsnation/media/media_files/2026/03/02/holi-2026-2026-03-02-14-42-27.jpg)
holi 2026 Photograph: (SORA)
Holi 2026: होली का पर्व रंगों और मौज-मस्ती का होता है. यह त्योहर खुशियों का तो होता ही है लेकिन हमें होली खेलते समय इस दौरान कुछ बातों का विशेष रूप से ख्याल रखने की जरूरत होती है. रंग-गुलाल कई बार हमारे चेहरे से शरीर के अंदर चले जाते हैं. ऐसा अक्सर तब होता है जब कोई अचानक फेस पर रंग या गुलाल लगा देता है या फिर कभी-कभी खाने-पीने की चीजों पर भी रंग जाने-अनजाने गिर जाता है. बता दें कि ये रंग सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं होते हैं. अब ऐसी स्थिति में क्या करें, चलिए जानते हैं.
रंग-गुलाल वाली चीजों को खाने से क्या होगा?
होली वाले रंगों में हानिकारक रंग होते हैं, जो यदि हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं तो उससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है. रंगों वाली चीजों का खाने से आंतों की समस्या हो सकती है और स्किन प्रॉबल्मस हो सकती है. गुलाल खा लेने से रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स हो सकती है और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर भी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर बिना धूप दिखाए बनाए 1 दिन में बाजार जैसे आलू के चिप्स, नोट करें रेसिपी
बचाव के उपाय
पानी पिएं
अगर गलती से रंग वाला खाना पेट में चला जाए तो घबराएं नहीं. सबसे पहले खूब सारा पानी पिएं. ऐसा करने से पेशाब आएगा, जिससे रंग भी शरीर से बाहर निकलने में मदद मिलेगी.
हर्बल टी पिएं
आपको होली खेलने के बाद हर्बल टी जैसे लौंग की चाय या कालीमिर्च की चाय पीनी चाहिए. मिंट टी या फिर लौंग, काली-मिर्च, हल्दी मिलाकर चाय बनाकर पी सकते हैं. इससे भी रंगों का प्रभाव कम हो जाएगा.
खाने की चीजों को ढककर रखें
होली खेलते समय खाने-पीने की चीजों को थोड़ा दूर रखें और उन्हें ढककर रखें. आप डिब्बे बंद वाले कंटेनर यूज कर सकते हैं. इससे भी खाने की चीजों में रंग नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: क्या आप जानते हैं होली से जुड़े ये Facts? बच्चों को जरूर बताएं
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us