Holi 2026 Skin Care Tips: होली के रंग से स्किन पर एलर्जी हो गई हो तो क्या करें? जानिए बचाव के उपाय और इलाज

Holi 2026 Skin Care Tips: होली बीत चुकी है मगर अब कुछ लोग स्किन एलर्जी से परेशान होंगे. दरअसल, हार्श कलर्स हमारी त्वचा को सेंसिटिव बना देते हैं. आइए आपको बताते हैं कुछ घरेलू उपाय.

Holi 2026 Skin Care Tips: होली बीत चुकी है मगर अब कुछ लोग स्किन एलर्जी से परेशान होंगे. दरअसल, हार्श कलर्स हमारी त्वचा को सेंसिटिव बना देते हैं. आइए आपको बताते हैं कुछ घरेलू उपाय.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
holi 2026 skin care tips

holi 2026 skin care tips Photograph: (SORA)

Holi 2026 Skin Care Tips: होली का त्योहार रंगों का होता है. इस वर्ष की होली बीत चुकी है. इस समय काफी लोग स्किन प्रॉब्लम्स से जूझ रहे होंगे क्योंकि कई बार बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले रंग हमारी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो जाते हैं. होली खेलने के बाद अगर आपकी स्किन पर लाल चकत्ते, खुजली, जलन, सूजन या छोटे-छोटे दाने निकल गए हैं तो ये स्किन एलर्जी के संकेत हो सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इससे घर पर ही सही करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खें.

Advertisment

एलर्जी के लक्षण

आपकी स्किन डैमेज हुई है या नहीं इस बारे में जानने के लिए आपको सबसे पहले एलर्जी के लक्षणों को समझना होगा. ऐसे होते हैं स्किन प्रॉबलम के लक्षण.

  • स्किन पर लालिमा या रैशेज होना.
  • स्किन पर तेज खुजली या जलन होना.
  • सूजन या स्किन पर खिंचाव महसूस करना.
  • छोटे दाने या फफोले आना.
  • स्किन का रूखा और बेजान हो जाना.

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर ये लक्षण हल्के हैं तो घरेलू उपायों से ठीक हो सकते हैं. लेकिन सूजन ज्यादा हो या इसके साथ आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें-Holi Cleaning Tips 2026: होली के बाद घर की दीवारों और फर्श से पक्के रंग हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

क्या है घरेलू उपाय?

सबसे पहले रंग हटाएं

अगर स्किन पर रंग लगा हुआ है तो सबसे पहले उसे धीरे-धीरे साफ करें. अपनी त्वचा को बहुत ज्यादा न रगड़ें. माइल्ड साबुन और ठंडे पानी से मुंह धोएं. केमिकल वाले फेसवॉश या स्क्रब का यूज न करें. ज्यादा रगड़ने से एलर्जी बढ़ सकती है.

ठंडी पट्टी से सिकाई करें

रंगों से होने वाली खुजली और जलन को कम करने के लिए ठंडे पानी में साफ कपड़ा भिगोकर स्किन पर लगाएं. इससे सूजन और जलन में आराम मिलता है. ध्यान रहें बर्फ को सीधे स्किन पर न लगाएं.

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल में ठंडक और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं. अगर आप फ्रेश एलोवेरा से जेल निकालकर प्रभावित जगह पर हल्के हाथ से लगाएंगे तो ज्यादा अच्छा होगा. ऐसा दिन में दो से तीन बार लगाने से स्किन को राहत मिलती है.

नारियल तेल लगाएं

हल्की-फुल्की स्किन एलर्जी होने पर त्वचा रूखी हो जाती है. ऐसे में नारियल तेल में कपूर मिलाकर स्किन पर लगाना चाहिए. इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और खुजली के साथ इंफेक्शन भी कम होता है.

ओटमील या बेसन का लेप लगाएं

अगर जलन हो रही है तो ओटमील को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित स्किन पर लगाएं. यह हमारी स्किन की जलन को कम करेगा और शांत करेगा. बेसन और दही का लेप भी लगाया जा सकता है. लेकिन अगर जलन ज्यादा हो तो दही का उपयोग नहीं करना चाहिए.

कब लें दवा?

रंगों से हुई एलर्जी में अगर आपको घरेलू उपायों से राहत न मिले तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें. डॉक्टर एंटीहिस्टामिन दवा या एलर्जी कम करने वाली क्रीम दे सकते हैं. मगर बिना सलाह के कोई भी स्टेरॉयड क्रीम का इस्तेमाल न करें.

रंगों से स्किन एलर्जी न हो उसके लिए कुछ जरूरी उपाय

  1. होली खेलने से पहले अपने फेस और पूरी बॉडी पर नारियल तेल जरूर लगाएं.
  2. सेंसिटिव स्किन वाले लोग पूरी बाजू के कपड़े पहनें और सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
  3. हर्बल या प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करें.
  4. होली खेलने के तुरंत बाद स्किन से रंग को साफ कर लें. यदि कोई रंग लगाने पर आपकी स्किन तुरंत रिएक्ट कर रही है तो पानी से उसे साफ करें और बर्फ से सिकाई करें.

ये भी पढ़ें- Holi 2026 Hangover Tips: होली के बाद हैंगओवर से है परेशान? अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स

skin allergies home remedies Home Remedies Skin Allergy Holi 2026
Advertisment