/newsnation/media/media_files/2026/02/27/holi-2026-2026-02-27-15-52-24.jpg)
holi 2026 Photograph: (SORA)
Holi 2026: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है, लेकिन केमिकल वाले रंगों, धूप और बार-बार धुलाई के कारण त्वचा और बालों को नुकसान भी पहुंच सकता है. कई लोगों को होली के बाद स्किन ड्राईनेस, जलन, रैशेज, बालों का रूखापन और स्कैल्प इरिटेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सही स्किन और हेयर केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी होता है ताकि स्किन का नेचुरल लुक और बालों की नमी दोबारा मिल सके. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से टिप्स.
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
काया लिमिटेड की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. ऋचा नेगी के अनुसार, होली के बाद सबसे जरूरी है कि स्किन को धीरे-धीरे रिकवर होने का समय दिया जाए और हैवी केमिकल्स से बचा जाए. डॉ. ऋचा ने बताया होली के रंग हटाने के लिए गुनगुने पानी और माइल्ड, बिना खुशबू वाले फेसवॉश का उपयोग करना चाहिए. स्किन को जोर से रगड़ना नहीं चाहिए क्योंकि इससे त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा करने वाली परत कमजोर हो जाती है. फेस वॉश के बाद तुरंत मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है ताकि स्किन की नमी वापस आ सके.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर केमिकल वाले रंगों से खराब हो जाएगी स्किन, घर पर बनाएं ये नेचुरल होममेड कलर्स
त्वचा और बालों को प्राकृतिक तरीके से कैसे ठीक करें?
होली के बाद स्किन और बालों की रिकवरी के लिए हाइड्रेशन सबसे ज्यादा जरूरी होता है. त्वचा की नमी वापस लाने के लिए और सूजन कम करने के लिए नारियल तेल, एलोवेरा जेल और सादी दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट का सेवन करना भी जरूरी है. खट्टे फल जैसे संतरा और नींबू स्किन की रिकवरी में मदद करते हैं.
ग्लो और स्मूद टेक्सचर वापस लाने के उपाय
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, जब स्किन बैरियर ठीक हो जाती है तो स्किन का नेचुरल ग्लो अपने आप लौटने लगता है. इसके लिए ऐसे मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए जिनमें सेरामाइड्स, हायलूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन जैसे तत्व हों.
होली के बाद बालों की ऐसे करें देखभाल
बालों के लिए सही शैम्पू करने से पहले हल्का गुनगुना तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है और रूखापन कम होता है. बालों के लिए कंडीशनर और समय-समय पर ऑयल मसाज करने से बाल स्मूद और शाइनी हो जाते हैं.
होली के बाद किन चीजों से बचना चाहिए
होली के तुरंत बाद हार्श क्लेंजर, बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाना, तेज खुशबू वाले साबुन या केमिकल उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे त्वचा और अधिक ड्राई और संवेदनशील हो सकती है. स्किन को खुजलाना भी नुकसानदायक हो सकता है. बालों को जरूरत से ज्यादा धोना और ब्लो ड्रायर या स्ट्रेटनर का उपयोग करना रिकवरी प्रक्रिया को धीमा कर सकता है.
सही शैम्पू और स्किन प्रोडक्ट कैसे चुनें?
होली के बाद सल्फेट-फ्री और pH-बैलेंस्ड शैम्पू और जेंटल, फ्रेगरेंस-फ्री बॉडी वॉश का उपयोग करना चाहिए. एलोवेरा, ओट एक्सट्रैक्ट, सेरामाइड्स और ग्लिसरीन जैसे तत्व त्वचा और बालों की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us