/newsnation/media/media_files/2026/03/07/happy-womens-day-2026-wishes-2026-03-07-17-13-31.jpg)
happy womens day 2026 wishes Photograph: (happy womens day 2026 wishes (SORA))
Happy Women's Day 2026 Wishes in Hindi: महिलाएं कमजोर नहीं बल्कि शक्ति का स्वरूप होती है. जी हां, कहा जाता है कि महिलाएं जो एक नए जीवन को दुनिया में लाने के काबिल होती है, वह किसी भी लिहाज से कमजोर नहीं होती है. उनके अंदर शीतलता, शालिन्ता, साहस और सहनशीलता होती हैं. उन्हें देवी माना जाता है और भारत देश में उन्हें पूजा भी जाता है. हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमेन डे मनाया जाता है. इस दिन को मुख्य रूप से महिलाओं के लिए सम्मान प्रकट करने के लिए शुरू किया गया था. हम सभी के जीवन में महिलाएं मां, बेटी, बहन, पत्नी, प्रेमिका या मित्र के रूप में होती है. ऐसे में इस खास अवसर पर हमें उन्हें खास संदेश भेजने चाहिए.
अगर आप भी महिला दिवस पर नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए मोटिवेशनल और पॉजिटिव कोट्स ढूंढ रहे हैं तो इस खबर में आपके लिए हम मैसेज लेकर आए हैं. इन मैसेजों से आप विश करेंगे तो वह प्रसन्न होंगी.
वुमेन डे 2026 पर भेजे ये खास संदेश
1.नारी बिना संसार अधूरा है,
सम्मान, शक्ति और सफलता की पहचान हो तुम,
खुद पर भरोसा रखो,
तुम सब कुछ कर सकती हो.
हैप्पी वुमेंस डे
2.कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है.
हैप्पी वुमेंस डे
3.नारी है शक्ति, नारी है सम्मान नारी से ही सजा है पूरा जहान उसके बिना अधूरी हर कहानी नारी से ही रोशन है हर मकान
हैप्पी वुमेंस डे
4.अपने सपनों को मारकर दूसरे का घर सजाती है नारी हर फील्ड में अपना हुनर दिखाती है
महिला दिवस की शुभकामनाएं
5.वुमेंस डे कोट
कोई भी लड़की जो अपने सपनों को पूरा करने की ठान लें. उसे कोई रोक नहीं सकता- मिशेल ओबामा
हैप्पी वुमेंस डे
6.आपका धैर्य, प्रेम और आत्मनिर्भरता प्रेरणादायक है.
महिला दिवस की बधाईं.
7.दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई.
हैप्पी वुमेंस डे
8.वुमेंस डे कोट
किसी भी देश कि स्थिति उस देश की महिला को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है- पंडित जवाहरलाल नेहरु
9.लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी
हैप्पी वुमेंस डे
10.कौन कहता है
दुनिया कि नारी कमजोर है,
आज भी नारी के हाथों में
दुनिया चलाने की डोर है.
11.जिसने बस त्याग ही त्याग किए
जो बस दूसरों के लिए जिए
फिर क्यों उसको धिक्कार दो
उसे जीने का अधिकार दो
महिला दिवस की शुभकामनाएं
12.महिला दिवस के लिए खास मैसेज
महिलाएं पुरुषों से ज्यादा समझदार होती हैं,
क्योंकि वो जानती कम है और समझती ज्यादा हैं.
हैप्पी वुमेंस डे
13.कुछ लोग कहते है की नारी का कोई घर नहीं होता
अरे आप ये क्यों नहीं समझते की
नारी के बिना कोई घर ही नहीं होता
हैप्पी वुमेंस डे
14.ममता की मूरत होती हैं औरतें,
हर घर की ही जरूरत होती हैं औरतें!
जैसी भी हो बनावट जैसा भी हो रूप रंग,
पर दिल से खूबसूरत होती हैं औरतें!
तकलीफ हो लेकिन करती नहीं जाहिर,
आंचल में मुंह छिपा कर रोती है औरतें!
हैप्पी वुमेंस डे
15.वुमेंस डे स्पेशल मैसेज
एक शिक्षित, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर
महिला केवल अपना ही नहीं, बल्कि पूरे
समाज का भविष्य संवारती हैं.
महिलाओं का सम्मान करें, उनका साथ दें
हैप्पी वुमेंस डे
ये भी पढ़ें- Women’s Day 2026: कामकाजी महिलाओं में क्यों बढ़ रही थकान और हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या? जानिए बचाव के उपाय
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us