Hair Extension से कैंसर का खतरा, जहरीले पदार्थ डाल सकते हैं प्रजनन शक्ति पर भी बुरा असर

Hair Extension Side Effects: हेयर एक्सटेंशन बालों की लंबाई या वॉल्यूम बढ़ाने का आसान तरीका है. लेकिन एक नई साइंटिफिक स्टडी के मुताबिक यह ब्यूटी प्रोडक्ट महिलाओं की सेहत के लिए खतरा साबित हो सकता है.

Hair Extension Side Effects: हेयर एक्सटेंशन बालों की लंबाई या वॉल्यूम बढ़ाने का आसान तरीका है. लेकिन एक नई साइंटिफिक स्टडी के मुताबिक यह ब्यूटी प्रोडक्ट महिलाओं की सेहत के लिए खतरा साबित हो सकता है.

author-image
Priya Singh
New Update
Hair Extension Side Effects

Hair Extension Side Effects

Hair Extension Side Effects: बालों को अच्छी वॉल्यूम या हेयर स्टाइलिंग के लिए इन दिनों कई लड़कियां हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर रही हैं. कुछ लड़कियां इसे ऑकेजनली लगाती हैं, तो कुछ रेगुलर. हालांकि हालिया शोध में यह पाया गया है कि रेगुलर हेयर एक्सटेंशन यूज करना महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इससे उन्हें कैंसर और प्रजनन-संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. 11 फरवरी 2026 को अमेरिकन कैमिकल सोसाइटी (American Chemical Society) की जर्नल पर्यावरण और स्वास्थ्य में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, हेयर एक्सटेंशन में 900 से ज्यादा तरह के कैमिकल पाए जाते हैं. इनमें से कुछ कैमिकल ऐसे होते हैं, जो कैंसर और प्रजनन से जुड़ी समस्याओं से जुड़े होते हैं. आइए लाइफस्टाइल से जुड़े इस स्टडी के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

Advertisment

हेयर एक्सटेंशन में मौजूद जहरीले पदार्थ 

Hair Extension Side Effect

रिसर्चर्स ने 43 अलग-अलग तरह के हेयर एक्सटेंशन को टेस्ट किया था. इनमें कुछ सिंथेटिक एक्सटेंशन थें, कुछ असली मानव बालों से बने एक्सटेंशन, आईलैश एक्सटेंशन और कुछ पौधों के फाइबर से बने प्रोडक्ट्स. वैज्ञानिकों ने इन सैंपल्स में 900 से ज्यादा कैमिकल्स पाए. इनमें से 169 कैमिकल्स जिनमें फ्थैलेट्स, कीटनाशक, ऑर्गेनोटिन कंपाउंड और फ्लेम रिटार्डेंट्स शामिल हैं. ये सभी हार्मोन सिस्टम, इम्यून सिस्टम और शरीर के वजन को नकारात्मक तरीके से प्रभावित करते हैं. इतना ही नहीं, इनमें से 12 कैमिकल्स, जो कैलिफॉर्निया प्रोपोजिशन 65 की लिस्ट में शामिल हैं, कैंसर और प्रजनन संबंधित बीमारियों के कारक माने जाते हैं. 

ये भी पढ़ें- Cancer Causes: हेडफोन में 'कैंसर' का अलर्ट! 81 मॉडल की जांच में 98% में मिला BPA


जहरीले कैमिकल्स यूजर्स को कैसे प्रभावित करते हैं?

Side Effect of Hair Extension

हेयर एक्सटेंशन को मजबूत और स्टाइलिश बनाए रखने के लिए उसपर कलर, फ्लेम-रिटार्डेंट कोटिंग, वॉटर-रेजिस्टेंट और कंडीशनिंग जैसे कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. इन सभी कैमिकल्स का कोई न कोई साइड इफेक्ट होता है. इसलिए कुछ लोगों को एक्सटेंशन लगाने के बाद स्किन इरिटेशन महसूस होती है. कुछ सूजन या खुजली की शिकायत करते हैं. वहीं, जब इन एक्सटेंशन को धोया जाता है या हीट स्टाइलिंग की जाती है, तो इनमें से हानिकारक गैस निकलती हैं. ये गैस आंख, नाक और गले में जलन पैदा कर सकती है. लंबे समय तक इन गैसों के संपर्क में रहने से लिवर और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है. हालांकि स्टडी में ये साफ नहीं किया गया है कि शरीर इन कैमिकल्स को कितनी मात्रा में सोखता है. 

कौन-कौन हेयर एक्सटेंशन इस्तेमाल करता है?

Side Effects of Hair Extension

भारत में आमतौर पर फैशन लवर्स हेयर एक्सटेंशन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. वहीं, विदेशों में ब्लैक महिलाएं इसका इस्तेमाल रेगुलर लाइफस्टाइल में करती हैं. इन्हें एथनिक हेयरस्टाइलिंग के लिए खूब पसंद किया जाता है. जबकि कुछ लोग बालों की सुरक्षा, लुक्स या बालों को टूटने से बचाने के लिए रोजाना  हेयर एक्सटेंशन पहनते हैं. चिंता की बात यह है कि इतनी ज्यादा लोकप्रियता के बावजूद, इन प्रोडक्ट्स में मौजूद हानिकारक कैमिकल्स के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है. बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स सभी कैमिकल्स की पूरी लिस्ट नहीं देते, जिससे खरीदार अनजाने में जोखिम उठाते हैं.

हेयर एक्सटेंशन खतरा क्यों है? (Hair Extension Health Risk)

Hair Extensions Side Effect

दरअसल बात यह है कि हेयर एक्सटेंशन्स पर साफ-साफ इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट नहीं दी जाती. इससे यूजर्स को पता नहीं चलता कि वो क्या इस्तेमाल कर रहे हैं. हेयर एक्सटेंशन में मौजूद टॉक्सिक इंग्रीडिएंट्स धीरे-धीरे यूजर्स के हेल्थ को प्रभावित कर रहे होते हैं और वो इन सबसे अनजान रहते हैं. हालांकि स्टडी में यह साफ नहीं किया गया है कि लंबे समय में इनका शरीर पर क्या असर होता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही लेबलिंग की कमी और जहरीले पदार्थों के खतरा के बारे में लोगों को सावधान करना उनका उद्देश्य है. 

खतरा कम कैसे करें?

Hair Extensions Side Effects

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में कोई भी हेयर एक्सटेंशन पूरी तरह सेफ नहीं है. यहां तक कि जिन हेयर एक्सटेंशन पर "नेचुरल" या "ग्रीन" लिखा होता है, वो भी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित होते हैं. फिर भी आप चाहें, तो कुछ सावधानियां बरतकर खुद को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं. जैसे नया हेयर एक्सटेंशन लेते वक्त नॉन-टॉक्सिक या टॉक्सिन-फ्री लेबल वाला प्रोडक्ट चुनें. एक्सटेंशन लगाने से पहले बाल को अच्छी तरह से धो लें, ताकि जलन कम हो. हेयर एक्सटेंशन पर बहुत ज्यादा हाई-हीट स्टाइलिंग करने से बचें. ऐसे हेयर एक्सटेंशन लें, जिनमें इंग्रीडिएंट्स की साफ लिस्ट दी गई हो.

ये भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल वालों के लिए नाश्ते में ये 5 चीजें हो सकती हैं खतरनाक

Hair Extension Side Effects के FAQs

Q. क्या हेयर एक्सटेंशन रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए?

A. नहीं, हेयर एक्सटेंशन रोजाना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे बाल झड़ना शुरू हो सकता है. गंजेपन, हेयर थीनिंग, इरिटेशन या सिरदर्द जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं. 

Q. हेयर एक्सटेंशन के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?

A. रोजाना हेयर एक्सटेंशन इस्तेमाल करने से हेयर लॉस, हेयर ब्रेकेज, स्कैल्प इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे आपको गंजेपन का भी शिकार होना पड़ सकता है.

Q. हेयर एक्सटेंशन लेते वक्त किन बातों का ध्यान रखें?

A. नॉन-टॉक्सिक या टॉक्सिन-फ्री हेयर एक्सटेंशन लें. हेयर एक्सटेंशन लेते वक्त लेबलिंग में इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट चेक करें. 

Hair Extension Side Effects
Advertisment