हाई कोलेस्ट्रॉल वालों के लिए नाश्ते में ये 5 चीजें हो सकती हैं खतरनाक

High Cholesterol: लंबे समय से कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है या फैमिली हिस्ट्री में हमेशा किसी न किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल रहा है, तो आपको अपनी डाइट का खास खयाल रखना चाहिए.

High Cholesterol: लंबे समय से कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है या फैमिली हिस्ट्री में हमेशा किसी न किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल रहा है, तो आपको अपनी डाइट का खास खयाल रखना चाहिए.

author-image
Priya Singh
New Update
High Cholesterol

High Cholesterol

High Cholesterol: सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन का सबसे जरूरी मील होता है. यह तय करता है कि आपकी एनर्जी पूरे दिन कैसी रहेगी, आपका मेटाबॉलिज्म कैसा रहेगा, और आपका हेल्थ कैसा रहेगा? कुछ ब्रेकफास्ट आइटम ऐसे होते हैं, जो LDL जिसे आम बोलचाल की भाषा में बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है, उन्हें धीरे-धीरे बढ़ाते हैं. इन्हीं ब्रेकफास्ट आइटम्स की वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हृदय संबंधित अन्य बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए अगर आप भी हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो इन अनहेल्दी फूड आइटम्स को अपने ब्रेकफास्ट रूटीन से निकाल सकते हैं. 

Advertisment

1. मीठे अनाज

High Cholesterol Sugary Meals

बाजार में ओट्स, चॉकोज और मूसली जैसे कई ब्रेकफास्ट आइटम की मार्केटिंग हेल्दी बताकर की जा रही है. लेकिन इन फूड आइटम्स में रिफाइन्ड शुगर और लो फाइबर होते हैं. हैवी शुगर का सेवन करने से ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल बढ़ता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और एचडीएल कम हो जाता है. इसके बजाय आप सादा ओटमील, शुगर फ्री मूसली, या हाई फाइबर इंग्रीडिएंट वाले साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं. नेचुरल स्वीटनेस के लिए अपनी डाइट में फल मिलाएं.

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: पाचन सुधारने के लिए खाएं अजवायन, आचार्य बालकृष्ण से जानें खाने का तरीका

2. फ्राइड फूड्स

High Cholesterol Fried Foods

पूड़ी, समोसा, वड़ा जैसे तले हुए नाश्ते हम सबको पसंद होते हैं. लेकिन बारबार गरम किए गए तेल में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट होते हैं, जो सीधे LDL बढ़ाते हैं और धमनियों में प्लाक जमा होने का खतरा बढ़ाते हैं. रोज नहीं तो हफ्ते में कई बार इन्हें खाना भी नुकसान कर सकता है. पूरे दिन में अगर एक बार भी आप ऐसे फ्राइड फूड्स खाते हैं, तो फैट या इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है. इसलिए High Cholesterol को कंट्रोल करने के लिए आप इन फ्राइड फूड्स की जगह स्टीम्ड इडली, सब्जियों के साथ पोहा या साबुत अनाज की रोटी से बने ग्रिल्ड सैंडविच खा सकते हैं. 

3. कुकिज, डोनट्स और पेस्ट्रीज

High Cholesterol Cookies

बाजार में मिलने वाली कुकीज, डोनट्स, क्रोइसैन्ट्स और डेनिश पेस्ट्रीज अक्सर हाइड्रोजीनेड फैट और मक्खन से बनी होती हैं. ये फैट न केवल एलडीएल स्तर को बढ़ाती हैं, बल्कि एचडीएल स्तर को भी घटाती हैं. इससे हृदय रोग का खतरा दोगुना हो जाता है. कुकिज, डोनट्स और पेस्ट्रीज के बजाय आप घर पर बना साबुत गेहूं का टोस्ट नट बटर के साथ लें या ताजे फल ग्रीक योगर्ट के साथ खाएं. ये ज्यादा संतुष्टि भी देंगे और दिल के लिए बेहतर भी हैं.

4. फुलफैट डेयरी प्रोडक्ट्स 

High Cholesterol Full Fat Dairy Products

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम और प्रोटीन देते हैं, लेकिन फुलफैट दूध, क्रीम, चीज और मक्खन में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है. रोजाना फुल फैट पनीर, चीज पराठा या मलाईदार चाय लेने से कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे बढ़ सकता है. लो फैट या फैट फ्री दूध, दही और पनीर चुनें. चाहें तो बिना मीठा बादाम या ओट मिल्क जैसे प्लांट-बेस्ड ऑप्शन को भी चुन सकते हैं.

5. सफेद ब्रेड और मैदा से बनी चीजें 

High Cholesterol White Bread

सफेद ब्रेड, नान, पूरी, पराठा जैसी मैदा से बनी चीजों में फाइबर बहुत कम होता है. ये ब्लड शुगर तेजी से बढ़ाती हैं, जिससे ट्राइग्लिसराइड्स और LDL बढ़ सकते हैं. कम फाइबर वाली डाइट दिल की बीमारियों से जुड़ी होती है. सफेद ब्रेड की जगह होल व्हीट ब्रेड, मल्टीग्रेन रोटी, ओट्स या रागी का दलिया लें. फाइबर से भरपूर खाना शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है और High Cholesterol कंट्रोल करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: सेहत के लिए वरदान है कच्चा केला, आचार्य बालकृष्ण ने बताए खाने के फायदे

High Cholesterol
Advertisment