Cancer Causes: भारत में सबसे आम 10 कैंसर कौन से हैं? जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Cancer Causes: कैंसर की बीमारी देश और दुनिया में तेजी से फैलने वाली बीमारी होती है. आइए जानते हैं ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर पुनीत गुप्ता से भारत में सक्रिय 10 खतरनाक प्रकार के कैंसर कौन से हैं.

Cancer Causes: कैंसर की बीमारी देश और दुनिया में तेजी से फैलने वाली बीमारी होती है. आइए जानते हैं ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर पुनीत गुप्ता से भारत में सक्रिय 10 खतरनाक प्रकार के कैंसर कौन से हैं.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
cancer causes in india

cancer causes in india Photograph: (SORA)

Cancer Causes: कैंसर पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसारने वाली बीमारी है. भारत में भी कैंसर एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है. देश में कुछ प्रकार के कैंसर ज्यादा आम हैं और इन्हीं से सबसे ज्यादा मौतें भी होती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर लोगों को यह पता चल जाए कि कौन-कौन से कैंसर सबसे ज्यादा होते हैं, उनके शुरुआती लक्षण क्या हैं, जोखिम किन वजहों से बढ़ता है और बचाव के तरीके क्या हैं, तो समय पर जांच और इलाज करना संभव हो जाता है.

Advertisment

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एशियन अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. पुनीत गुप्ता बताते हैं कि भारत में पाए जाने वाले 10 आम कैंसर कौन से हैं और इनसे कैसे बचाव किया जा सकता है.

ये हैं 10 आम कैंसर

1.फेफड़ों का कैंसर। Lung Cancer

यह कैंसर पुरुषों में ज्यादा देखा जाता है, लेकिन अब महिलाओं में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं. इसका मुख्य कारण तंबाकू का सेवन और बढ़ता प्रदूषण है. इसके लक्षण है लंबे समय तक खांसी रहना, सीने में दर्द होना और सांस लेने में दिक्कत होना या खांसी में खून आना.

ये भी पढ़ें- अंतरिक्ष युग का अगला चरण! अब महिलाओं का स्पेस में बच्चा पैदा करना हो सकता है संभव, NASA की रिसर्च में सामने आई ये बात

2.ब्रेस्ट कैंसर। Breast Cancer

यह महिलाओं में होने वाला आम प्रकार का कैंसर है. खासकर 40 साल की उम्र के बाद ये ज्यादा प्रभावित होता है. इसके शुरुआती संकेत स्तन या बगल के नीचे गांठ बनना और उसमें अक्सर दर्द होना, स्तन के आकार में बदलाव होना, त्वचा का अंदर धंसना, निप्पल का अंदर की ओर मुड़ जाना और निप्पल से डिस्चार्ज होना.

3.सर्वाइकल कैंसर 

भारत में 30 से 60 साल की महिलाओं में इस कैंसर का खतरा भी ज्यादा होता है. यह अक्सर HPV संक्रमण से जुड़ा होता है. इसके लक्षण है- वजाइना से ब्लीडिंग होना, संबंध बनाने के बाद खून आना और पेट के निचले हिस्से में दर्द होना. इससे बचाव के लिए नियमित रूप से Pap Smear टेस्ट और HPV वैक्सीन लगवानी चाहिए.

4.ओवरी का कैंसर 

ओवरी कैंसर के लक्षण अक्सर साफ नहीं होते हैं, इसलिए कई बार देर से पता चलता है. ये महिलाओं को होने वाला तीसरा सबसे आम कैंसर होता है. इसके संभावित लक्षण है पेट फूलना, पेट में दर्द और थोड़ा खाने पर ही पेट भर जाना.

cancer causes
cancer causes Photograph: (SORA)

5.लिवर कैंसर। Liver Cancer

यह कैंसर उन लोगों में ज्यादा होता है जिन लोगों को पहले से लिवर की कोई बीमारी है. उनमें लिवर कैंसर का खतरा ज्यादा पैदा हो जाता है. लिवर कैंसर के लक्षण आमतौर पर देरी से देखे जाते हैं जिसमें पीलिया, पेट में सूजन और लंबे समय तक पेट दर्द होता है. बचाव के लिए हाई-रिस्क लोगों को वैक्सीनेशन और समय-समय पर जांच पर ध्यान देना चाहिए.

6.मुंह का कैंसर। Oral Cancer

भारत में यह कैंसर भी काफी आम है. इसका भी मुख्य कारण तंबाकू, गुटखा, सुपारी और HPV संक्रमण होता है. इसके लक्षण मुंह में ऐसा छाला जो ठीक न हो, मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बे होना, जबड़े में जकड़न और खाना निगलने में परेशानी होना है.

7.पेट का कैंसर

यह कैंसर आमतौर पर वयस्कों में ज्यादा होता है. पेट के कैंसर के लक्षणों में वजन कम होना, मतली आना, थोड़ा खाने पर ही पेट भर जाना और पाचन से जुड़ी लगातार परेशानी होना है. इसके मुख्य कारण तंबाकू, लंबे समय तक बैक्टीरियल इंफेक्शन होना और ज्यादा नमक वाला खाना खाना है. इससे गट हेल्थ बिगड़ जाती है.

8.कोलोरेक्टल कैंसर। Colon Cancer

यह बड़ी आंत और मलाशय से जुड़ा कैंसर होता है. इस कैंसर का जोखिम बढ़ता है ज्यादा रेड मीट खाना, कम फाइबर वाला खाना खाना और खराब जीवनशैली अपनाना. इसके लक्षणों में पेट में दर्द, लगातार कब्ज या दस्त होना, मल में खून आना और बिना वजह शरीर में खून की कमी होना. वहीं, कुछ लोगों को शुरुआत में इसके कोई भी लक्षण नहीं दिखते हैं.

9.प्रोस्टेट कैंसर। Prostate Cancer

यह कैंसर 50 साल से ऊपर के पुरुषों में अधिक होता है. यह धीरे-धीरे बढ़ने वाला कैंसर होता है. इसके लक्षण होते हैं- पेशाब करने में दिक्कत, रात में बार-बार पेशाब आना और वजन कम होना या फिजिकल रिलेशन बनाने में दिक्कत होना.

10.इसोफेगस कैंसर 

इसोफेगस कैंसर यानी फूड पाइप में होने वाला कैंसर. इसके मुख्य कारण है शराब, तंबाकू, खराब डाइट और आयरन की कमी होना. इसके लक्षणों में खाना निगलने में परेशानी होना, सीने में दर्द या जलन होना और बिना वजह वजन कम होना.

कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?

डॉक्टर पुनीत बताते हैं कि कैंसर को पूरी तरह रोकना हमेशा संभव नहीं होता है लेकिन कुछ आदतों से इसके जोखिम को कम किया जा सकता है. जैसे-

  • तंबाकू और शराब से दूरी.
  • फल-सब्जियां और फाइबर युक्त डाइट.
  • रोजाना हल्की एक्सरसाइज करना.
  • वजन कंट्रोल करें.
  • नियमित हेल्थ चेकअप और स्क्रीनिंग करवाएं.

ये भी पढ़ें- वैज्ञानिकों का अनोखा आविष्कार! अब घर बैठे इस अल्ट्रासाउंड डिवाइस से ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाना होगा आसान, जानिए कैसे

liver cancer causes colon cancer causes and risk factors cervical cancer causes oral cancer causes breast cancer causes Cancer causes
Advertisment